आमीन वारसी -
कोतमा - वार्ड नं 7 एल आई सी ऑफिस के पीछे निवास करनें वाली एक महिला अधिवक्ता को कथित तौर पर जान से मारनें की धमकी दिए जाने का मामला सामनें आया है ! पीड़िता महिला अनुसार घटना उस समय हुई जब राजेंद्र नामक व्यक्ति कथित रूप से वीडियो बना रहा था पीड़िता महिला ने वीडियो बनाए जानें पर आपत्ति जतातें हुए उसे रोकने का प्रयास किया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई !
महिला का आरोप है कि वीडियो बनानें से रोकने के बाद वह अपनें घर चली गई! फिर कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली तभी राजेंद्र रैदास पिता शुक्लू रैदास ने पीड़िता महिला अधिवक्ता मनीषा अहिरवार को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा एवं जान से मारनें की धमकी जिसकी लिखित शिकायत महिला ने कोतमा थानें में की लेकिन 10 दिन बीत जानें के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई !
कार्यवाही न होने से महिला अधिवक्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है ! महिला का कहना है कि वह अपनी मां और बड़ी बहन के साथ अपनें घर में निवास करती है और न्यायालय कोतमा में वकालत करती है !
वीडियो बनानें को लेकर हुआ विवाद -
पीड़िता महिला अनुसार विवाद की शुरुआत वीडियो बनाए जानें को लेकर हुई महिला ने राजेंद्र को वीडियो बनानें से रोका इसके बाद महिला अपनें घर चली गई महिला का कहना है कि बाद में उसे धमकी दी गई जिस कारण पीड़िता महिला काफ़ी भयभीत है !
महिला अधिवक्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल -
कानूनी पेशे से जुड़ी महिला को कथित धमकी मिलने की घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठना लाजिमी हैं ! जब एक अधिवक्ता महिला के साथ हुई अभद्रता पर पुलिस कार्यवाही नही कर रही है तो नगर की आम महिला और आम आदमी का क्या होगा ! पीड़िता महिला का कहना है कि मामलें में समय रहतें उचित कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो !
निष्पक्ष जांच की मांग-
महिला अधिवक्ता ने मामलें की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है अब देखना यह होगा कि थानें में शिकायत एवं समाचार प्रकाशन के बाद कोतमा पुलिस मामलें को कितनी गंभीरता से लेती है !