Sunday, October 26, 2025

मनमोहन पर जानलेवा हमला करनें वालें दोनों अपराधी पहोंचे सलाखों के पीछे


कोतमा - आमीन वारसी - दिनांक  24 अक्टूबर रात करीब 10.45 बजे आदतन अपराधी दीप शुक्ला पिता राजकुमार शुक्ला निवासी कोतमा एवं उसके साथी सचिन तिवारी द्वारा प्रतिष्ठित व्यापारी युवा भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार निवासी कोतमा पर लोहे की राड से प्राणघातक हमला करतें हुए सिर व जबड़े में गंभीर चोटे पहुंचाई गई थी ! फरियादी मनमोहन ताम्रकार की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध 296,109,351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया गया ! तथा उक्त घटना को जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक महोदय मोती उर रहमान द्वारा गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कोतमा को निर्देशित करतें हुए आरोपियों की पता तलाश एवं  गिरफ्तारी के लिए अलग - अलग पुलिस टीमें गठित की गई थी ! मुखबिर तंत्र की सूचना सायबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर दोनो आरोपियो को बजाग से कवर्धा तरफ जानें की जानकारी मिलने पर थाना कोतमा पुलिस टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी दोनो आरोपी अपने काले रंग की थार गाड़ी का हूटर बजाते हुए भाग रहे थें ! थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल ने तत्काल आरोपियो का हुलिया तथा आरोपियों की काले रंग की गाड़ी थार के फोटोग्राफ तथा अन्य सायबर इनपुट को तत्काल थाना पुलिस कुकदुर तथा थाना पुलिस पंढरिया (जिला कवर्धा) से साझा किया तथा नाकाबंदी कराने का अनुरोध किया थाना कोतमा पुलिस एवं थाना कुकदुर व थाना पंढरिया की सयुक्त घेराबंदी व नाकाबंदी से दोनो आरोपियों 01 दीप शुक्ला पिता राजकुमार शुक्ला निवासी देवगंवा थाना भालूमाड़ा हाल मुकाम वार्ड नंबर 4 कोतमा 02 सचिन तिवारी पिता महेन्द्र तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी भरदु नगर थाना कोलगंवा जिला सतना हाल मुकाम एस बी आई बैंक के पास जमुना भालूमाडा को उनके काले रंग की बिना नम्बर की थार गाड़ी के साथ कुकदूर थाना क्षेत्रांतर्गत पकड़ा गया तथा थाना कोतमा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया,उक्त दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाकर घटना के समय प्रयुक्त काले रंग की थार गाड़ी को जप्त किया गया है आरोपियों से पूछतांछ की जा रही तथा दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया ! आरोपियों की घेराबंदी व गिरफ्तारी में कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल उप निरी श्यामलाल मरावी प्रधान आर रामखेलावन प्रधान आर संजीव त्रिपाठी प्रधान आर दिनेश राठौर आर अभय त्रिपाठी प्रधान आर राजेन्द्र अहिरवार सायबर सेल अनूपपुर तथा थाना प्रभारी कुकदूर एवं थाना प्रभारी पंढरिया जिला कवर्धा (छ.ग.) की महत्वपूर्ण भुमिका रही है !

No comments:

Post a Comment