Tuesday, February 24, 2026

उपसरपंच सुशील पांडेय पर बालिका ने लगाया छेड़खानी का आरोप


आमीन वारसी - 
कोतमा - थानें में की गई शिकायत अनुसार ग्राम पैरीचूआ उपसरपंच सुशील पांडेय रीवा हाऊस द्वारा एक बालिका को किडनैप करनें सहित छेड़खानी किए जानें का आरोप लगाया है ! पीड़िता द्वारा दिए गए बयान में यह बताया गया कि लंबे समय से सुशील पांडेय रीवा हाऊस द्वारा पीड़ित बालिका से लगातार छेड़खानी की जा रही  विगत कई मोबाइल नंबर से पीड़िता के मोबाइल पर फोन करके परेशान किया जा रहा था ! कई बार पीड़िता द्वारा इसका विरोध किया गया लेकिन सुशील पांडेय नही माना आए दिन मौका पाकर पीड़ित से छेड़खानी करता रहा जिससे तंग आकर पीड़िता ने कोतमा थानें पहोचकर शिकायत दर्ज कराई है ! कोतमा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आगें की कार्यवाही कर रही है !

No comments:

Post a Comment