कोतमा - आमीन वारसी - नगर सहित पूरा कोतमा विधानसभा क्षेत्र भाजपा मय है हजारों हजार लाखों लाख भाजपा नेता कार्यकर्ता होने के बावजूद एक साधारण व्यापारी भाजपा नेता कार्यकर्ता मनमोहन ताम्रकार से सरेआम कोतमा बस स्टैंड में एक आदतन अपराधी दीप शुक्ला सचिन मारपीट करके लहुलुहान कर देते है ! वही घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा मनमोहन ताम्रकार को कोतमा हास्पिटल पहोंचाया जाता है ! कुछ देर बाद युवा भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार के साथ हुई मारपीट दुखद घटना की खबर लगतें ही कोतमा बाजार से व्यापारी लोग मित्र यार एवं ताम्रकार परिवार कोतमा हास्पिटल पहोंचे एवं सभी ने उक्त घटना मारपीट की कड़ी निंदा की !
कोतमा हास्पिटल में प्राथमिक उपचार बाद गंभीर रूप से घायल मनमोहन ताम्रकार को बिलासपुर रेफर कर दिया गया ! अपराधियों पर अपराध दर्ज कर 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया ! लेकिन घटना के 2 दिन बाद अपराधी दीप शुक्ला का पिता राजकुमार शुक्ला जिसके ऊपर भी कई मामलें विचाराधीन है ! राजकुमार शुक्ला अपनें पुत्र दीप शुक्ला द्वारा किए गए कृत्य पर शर्मिन्दा होने की बजाए उसका एक आडियो वायरल हुआ जिसमें आदतन अपराधी राजकुमार शुक्ला यह कह रहा है कि मनमोहन ताम्रकार को जान से मार देंगे ! अब सवाल यह है कि इतना कुछ एक भाजपा नेता कार्यकर्ता के साथ हो रहा लेकिन कोतमा नगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई खामोश बैठे है ! हो सकता है अपराधी प्रवत्ति का व्यक्ति राजकुमार शुक्ला एवं उसका पुत्र बड़ा पैसे वाला दबंग कांग्रेस नेता है ! शायद इसलिए तमाम भाजपाई खामोश है किसी ने भी घटना दिनांक से भाजपा नेता कार्यकर्ता मनमोहन ताम्रकार मारपीट मामलें को गंभीरता से नही लिया ! आखिर में पीड़ित मनमोहन ताम्रकार का भाई परिवार नगर के व्यापारियों महिलाएं एक जुट होकर आज दिनांक 31 अक्टूबर कोतमा थानें पहुँचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा उक्त ज्ञापन में वायरल आडियो की जांच कराकर राजकुमार शुक्ला के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करनें की मांग किए है ! वही कोतमा थाना प्रभारी रत्नाबर शुक्ल ने पीड़ित परिवार एवं तमाम व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि कोई ऐसी घटना घटित नही होगी हमनें हमलावर दीप शुक्ला एवं सचिन के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया और वायरल आडियो की जांच कराकर राजकुमार शुक्ला के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी !
No comments:
Post a Comment