Saturday, December 6, 2025

वेंकटनगर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चौपट- जिम्मेदार मौन

आमीन वारसी - 
अनूपपुर - जिलें के ग्राम पंचायत वेंकटनगर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखाई पड़ रही ! वेंकटनगर ग्राम वासियों ने बताया कि वर्षों से साफ़ सफाई व्यवस्था ठंप है क्या इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा होगा ! 

जैतहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वेंकटनगर में स्वच्छता व्यवस्था अव्यवस्थित दिखाई पड़ रही ग्रामवासी वार्डवासी लगातार ग्राम की सड़कों एवं नाली सफाई की प्रतीक्षा कर रहें हैं लेकिन ग्राम पंचायत सचिव सरपंच बेफिक्र होकर स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपए हज़म कर रहें है ! वही वर्षों से नालियों की नियमित साफ़ सफाई नहीं कराई गई जिस कारण लोगों को गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों से जूझना पड़ रहा है !

ग्राम वासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य पूरे देश में साफ - सफाई की आदत और व्यवस्था को मजबूत करना है ! लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी योजनाओं के नाम पर मौज कर रहें है वेंकटनगर ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान स्वच्छता पखवाड़ा जमीन पर बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा ! वेंकटनगर में  स्वच्छता अभियान सिर्फ बैनर पोस्टर तक ही सीमित रह गया है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है वेंकटनगर की साफ़ सफाई व्यवस्था वर्षों से बदहाल है !

ग्रामीणों ने समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ जिला कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत वेंकटनगर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करनें जिम्मेदारों को आदेशित करें जिससे ग्राम पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रूप से चल सकें !

No comments:

Post a Comment