Tuesday, December 30, 2025

आखिर पालिका बाजार भी चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट

बिचौलिए दोगुने दाम पर दुकान बेचने की फिराक में - 

आमीन वारसी - 
कोतमा - नगर पालिका का एक और भ्रष्टाचार सामने आया है ! कोतमा वार्ड नं 3 पुराना हास्पिटल परिसर में टैक्स पेयर जनता के पैसे से पालिका बाजार का निर्माण किया गया है ! ऐसा हम इसलिए कह रहें है कि कोई भी सरकार या कोई भी नेता अधिकारी नगर व शहर का विकास कार्य निर्माण कार्य अपनें व्यक्तिगत पैसे से नही करता वो जनता का पैसा ही है ! जो पहलें आम जनता सरकार को टैक्स के रूप में अपना पैसा देती है फिर सरकारें उसी पैसे को योजनाओं के नाम पर ख़र्च करती है ! बता दें होना यह था कि पालिका बाजार की दुकान जैसे ही बनकर तैयार हो वैसे ही सार्वजनिक रूप से कोतमा नगर के जरूरत मंद व्यापारियों को नगर पालिका द्वारा सूचना देकर मुनादी करवा कर व्यापारियों को बुलाकर उक्त नवनिर्मित पालिका बाजार दुकान की बोली लगवा कर या चिट सिस्टम से जरूरत मंद व्यापारियों को देना था ! लेकिन नगर पालिका द्वारा ऐसा नही किया गया नवनिर्मित पालिका बाजार में दुकान बनकर तैयार हुई उक्त दुकान की बोली भी लग गई ! मगर इस बात की नगर वासियों को कोई खबर नही हुई ! और ना ही आज दिनांक तक पालिका बाजार दुकानदारों की कोई सूची सार्वजनिक की गई है ! नगर में यह चर्चा आम है कि सारा खेल चुपके चुपके हो गया नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ ने अपने दो चार चहेते दोस्त यार ठेकेदार को पालिका बाजार की दुकान दें दी है ! अब वही बिचौलिए जरूरत मंद व्यापारियों को दोगुना दाम पर दुकान बेचने की फिराक में है अगर ये भ्रष्टाचार नही तो और क्या है ! अगर नियमित रूप से उक्त दुकानों की बोली लगाकर जरूरत व्यापारियों को दुकान दी जाती तो नगर पालिका परिषद को इसका सीधा फायदा मिलता लेकिन नगर पालिका ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह का खेल किया ! पहले पालिका बाजार निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया फिर पालिका बाजार दुकान वितरण में भी खेला किया जा रहा अजब गजब है कोतमा नगर पालिका का भ्रष्टाचार !

No comments:

Post a Comment