Saturday, October 25, 2025

आदतन अपराधी दीप शुक्ला ने मनमोहन पर किया खूनी हमला


कोतमा - आमीन वारसी - आदतन अपराधी राज कुमार शुक्ला के आदतन  अपराधी पुत्र दीप शुक्ला ने  कोतमा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी युवा भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार पर प्राणघात हमला कर दिया ! हमला इतना घातक था कि सर पर गंभीर चोट लगनें की वजह से मनमोहन ताम्रकार को बिलासपुर रेफर कर दिया गया ! आदतन अपराधी हम नही पुलिस रिकार्ड कह रहा ! बता दें कि अपराधी दीप शुक्ला पिता राजुकमार शुक्ला कोई सत्यवादी हरीशचंद्र नही है राजुकमार शुक्ला पर लाखों करोड़ों रुपए गवन भ्रष्टाचार करनें का मामला विचाराधीन है ! आज भले ही राजकुमार शुक्ला राजकुमार की तरह चमकदार कुर्ता पैजामा पहन कर महंगी गाड़ियों घूमते फिरते हुए  राजनैतिक दलों से जुड़कर अपनी नेतागिरी चमका रहें हो ! मगर एक सच यह भी है कि राजकुमार शुक्ला ने अनगिनत हेराफेरी भ्रष्टाचार घोटाले को अंजाम देने के बाद ही‌ आज करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति मालिक है ! ठीक उसी तरह पुत्र दीप शुक्ला भी अपनें की पिता राह पर चल पड़ा अपराधी दीप शुक्ला थार गाड़ी में हूटर लगाकर सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक के बाद एक अपराध को अंजाम दे रहा इसलिए आदतन अपराधी है ! इससे पहले भी दीप शुक्ला ने मनमोहन ताम्रकार के पेट्रोल पंप में लूट-पाट एवं कर्मचारियों से मारपीट कर चुका है ! जिस पर मनमोहन ताम्रकार द्वारा मामला पंजीबद्ध कराया गया था ! जिससे नाराज़ दीप शुक्ला अपनें मन में पुरानी रंजिश रखा हुआ था जो बीती रात मौका देखकर दीप शुक्ला अपनें साथियों के साथ मनमोहन ताम्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया ! इस तरह की मारपीट एवं प्राणघात हमलें से कोतमा नगर के लोगों में काफी रोष है ! लोगों का कहना है कि किसी ना किसी बात को लेकर आपस में छोटा मोटा मनमुटाव आपसी रंजिश एक दूसरे के प्रति हो ही जाती है ! लेकिन इसका ये मतलब नही कि किसी एक व्यक्ति पर दूसरा व्यक्ति प्राणघात हमला कर दें  जिसने भी इस घटना को सुना उसने इस घटना की कड़ी निंदा की है साथ ही अनूपपुर पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अपराधी दीप शुक्ला के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें !

इनका कहना : दीप शुक्ला और उसका एक साथी पकड़े गए है कवर्धा छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा है हमारी टीम आरोपियों को लेने रवाना हो गई है !

रत्नाबर शुक्ल 

थाना प्रभारी कोतमा !

No comments:

Post a Comment