Sunday, December 7, 2025

गोंड़ समाज द्वारा नवा -खिचड़ा कार्यक्रम किया गया


आमीन वारसी -
कोतमा - विधानसभा क्षेत्र  अंतर्गत गोंड़ समाज के युवाओं द्वारा ग्राम मौहरी  में नवा खाने-खिचड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें बड़ी संख्या में गोड़ अन्य आदिवासी समाज के युवाओं सहित वरिष्ठजन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित हुए ! कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने समाज की एकता संस्कृति व परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया साथ ही पेसा एक्ट कानून पर भी चर्चा किए !

कार्यक्रम में देवशरण सिंह गोड़ पूर्व पार्षद विकास नगर वार्ड नं 10 कोतमा भी उपस्थित थें देवशरण सिंह ने बताया कि हम समाज के लोगों द्वारा धर्म,संस्कृति पूजा-पद्धति, रीति-रिवाज शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सहित समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई,! साथ ही कोतमा विधानसभा क्षेत्र में निवासरत सभी मूलनिवासी समुदाय के अधिकारों व उनके सामाजिक सरोकारों को संरक्षित करनें की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया ! वही जल-जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया ! उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जमीन संबंधित मामलें जो तहसील न्यायालय में लंबित हैं उनका शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए ताकि समाज के लोगों को समय पर उचित न्याय मिल सकें इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करनें पर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए !

सभा को सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा सिंह कोर्राम,चंद्रिका मरकाम, बीरन सिंह,नोहर सिंह श्याम कोतमा,नोहर सिंह मसराम आर्मी,उजयसेन परस्ते,भीमसेन परस्ते, देवनाथ सिंह मसराम, महेन्द्र सिंह परस्ते सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने संबोधित किया कार्यक्रम संबोधित करते हुए समाजिक एकता को बनाए रखने तथा समाज के युवाओं को शिक्षा-रोजगार के प्रति जागरूक करने की भी अपील की ! कार्यक्रम उपरांत सभी सामाजिक सदस्यों ने सामूहिक रूप से नवा खिचड़ा भोजन करके आपसी भाईचारे को और मजबूत किया !

No comments:

Post a Comment