आमीन वारसी -
कोतमा - जनता हित छोड़कर नगर पालिका कोतमा व्यक्तिगत हित के लिए रोज नए नए तरीके से भ्रष्टाचार कर रही है जिसे देखने वाला कोई नही है ! तमाम मंडल कमंडल फलाना मोर्चा ढेंकाना मोर्चा चुप्पी साधे हुए है इसके दो ही कारण हो सकतें है एक तो नगर पालिका द्वारा किए जा रहें तमाम तरह के भ्रष्टाचार वाली काली कमाई का चुप्पी साधे हुए मंडल कमंडलो को हिस्सा बराबर मिल रहा है इसलिए तमाम मंडल कमंडलो की बोलती बंद है या फिर शीर्ष नेतृत्व मंत्री मिनिस्टरों ने आंख दिखाकर सबकी बोलती बंद कर रखी है !
बता दें कि वार्ड नं 11 -12 गोविंदा गांव एवं गोविंदा कालोनी वार्ड वासियों के लिए एक पानी टंकी का निर्माण शुरू किया गया था ! जिसे स्वार्थी तत्व तथाकथित नेताओं के कहने पर अनूपपुर कलेक्टर एवं नगर पालिका परिषद कोतमा ने पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया ! निर्माण कार्य बंद किए जानें का कारण पूछने पर नगर पालिका सीएमओ अध्यक्ष का कहना है कि भूल वश पानी टंकी का निर्माण कार्य एस ई सी एल प्रभावित क्षेत्र डिप्लेरिग एरिया में शुरू कर दिया गया था ! भविष्य में कोई जनहानि ना हो एवं शासन का पैसा बर्बाद ना हो इसलिए पानी टंकी निर्माण कार्य बंद कर दिया गया !
तो फिर डिप्लेरिग एरिया में भवन निर्माण का पर्मिशन क्यों दिया गया -
वार्ड वासियों का सवाल यह है कि जब वह एरिया डिप्लेरिग क्षेत्र में आता है तो फिर दो मंजिला मकान दुकान बनानें का पर्मिशन कोतमा नगर पालिका परिषद ने क्यों दें दिया ! बिल्कुल उचित सवाल है और हमारा भी यही कहना है कि जब पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया तो फिर निजी भूस्वामियों को डिप्लेरिग एरिया में मकान दुकान निर्माण कार्य करनें का पर्मिशन नगर पालिका द्वारा क्यों दिया गया ! दो ही बातें हो सकती है एक तो पर्मिशन अच्छी खासी मोटी रकम लेकर दिया गया है ! या फिर उक्त एरिया एस ई सी एल प्रभावित क्षेत्र में नही है और ना ही डिप्लेरिग एरिया है सिर्फ नगर पालिका द्वारा यह भ्रम फैलाया गया है कि पानी टंकी डिप्लेरिग एरिया होने की वजह से बंद करा दिया गया !
इनका कहना : डाक्टर बी डी अंसारी द्वारा नगर पालिका से परमिशन लेकर निर्माण कार्य किया जा रहा है !
योगेन्द्र तिवारी
राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कोतमा !
No comments:
Post a Comment