आमीन वारसी -
कोतमा - एक ओर स्वच्छता का अवार्ड उठाने वालें इंदौर में दूषित पानी पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई सैकड़ों लोग अब भी बीमार है ! वही दूसरी ओर मध्यप्रदेश भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मंत्री खुशियां मना रहें दो वर्ष सफलतम का गुणगान कर रहें मिलन समारोह कर रहें ! इसे मध्यप्रदेश की आमजनता के लिए दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि जिस जनता ने विश्वास करके अपना मत देकर भाजपा की सरकार बनाई ! आज उसी जनता को मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की महेरबानी से गंदा व जहरीला पानी पीकर मौत को गले लगाना पड़ रहा ! मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री जिम्मेदारियों से जनता के सवालों से भाग रहें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी घंटा दिखा रहें घंटा बजा रहें वही राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल जी अपनें ग्रह जिलें में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ दो वर्ष सफलतम का जश्न मना रहें ! लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री ने अभी तक मौतों पर अपनी संवेदना व्यक्त नही कि सिर्फ दिखावे के लिए दो चार अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही करके अपनी जिम्मेदारियों से अपना पल्ला झाड़ लिया ! मगर अपनी ग़लती मान कर इंदौर की जनता से मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री ने माफ़ी नही मांगी और ना ही किसी ने इस्तीफा दिया ! मतलब साफ है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता ! कोई बात नही जनता सब देख रही समझ रही है वक्त आनें पर मध्यप्रदेश की आमजनता खुद पर हो रहें हर एक अत्याचार का हिसाब लेगी !
No comments:
Post a Comment