Friday, January 2, 2026

तो क्या मंत्री जायसवाल जी की मौन सहमति से बन रहा बांध

आमीन वारसी -
कोतमा - ऐसा हम नही कह रहें शहर नगर में ये चर्चा आम हो रही है कि जब कारपोरेट अडानी ग्रुप द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतई में जीवन दायिनी केवई नदी पर बांध बनाया जा रहा तो माननीय मंत्री जी कोतमा विधानसभा क्षेत्र के मुखिया होने नाते अडानी ग्रुप का विरोध क्यों नही कर रहें है कही ऐसा तो नही अडानी ग्रुप द्वारा  बनाएं जा रहें बांध पर माननीय मंत्री जी की मौन सहमति है ! और अगर ऐसा नही है तो फिर क्या वजह है जो मंत्री जी अडानी ग्रुप द्वारा बनाए जा रहें बांध का काम बंद नही करवापा रहें है ! कोतमा विधानसभा क्षेत्र की आमजनता का सवाल है कि अगर केवई नदी पर बांध बन गया तो विधानसभा क्षेत्र वासी कैसे अपनी प्यास बुझाएंगे ! सीधी सी बात है अडानी पावर प्लांट लगा रहा और बांध इसलिए बना रहा उसे पानी की आवश्यकता है मतलब ये कि जीवन दायिनी केवई नदी का पानी पावर प्लांट के उपयोग में लिया जाएगा ! अच्छी बात है अगर अडानी कंपनी केवई नदी का पानी अपनें उपयोग में लेगा तो फिर कोतमा विधानसभा क्षेत्र की लाखों जनसंख्या को पीने का पानी कैसे मिलेगा ! इस बात को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार एवं कोतमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप जायसवाल जी कोतमा विधानसभा क्षेत्र की आमजनता से सांझा करें ! कोतमा विधानसभा क्षेत्र की आम जनता आजादी के पहले से जीवन दायिनी केवई नदी का पानी पीते चली आ रही है ! और दूसरा कोई विकल्प कोतमा विधानसभा क्षेत्र की आमजनता के पास नही है ! आज कोतमा विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका नगर परिषद नगर पंचायत केवई नदी का पानी ही फिल्टर प्लांट में स्टोर करके पाइप लाइन के जरिए गांव गांव घर घर तक पहुंचा रही है ! शायद इसलिए सरकार द्वारा नल जल योजना भी बनाई गई है कोतमा विधानसभा क्षेत्र की 80% आम जनता केवई नदी के पानी पर ही निर्भर है इसीलिए जीवन दायिनी कहां जाता है ! 

अंधभक्तों को क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना-देना नही --- 

अंधभक्ति में लीन कुछ अंधभक्त ये भी कह रहें है कि बांध बन रहा तो बांध में गेट लगेगा गेट खोला जाएगा तो पानी मिलेगा पावर प्लांट खुलने से क्षेत्र का विकास हो रहा रोजगार का अवसर मिलेगा ! 
हम जानतें ये वही अंधभक्त है जो अपना स्वार्थ सिद्ध करनें भारतीय जनता पार्टी एवं अडानी ग्रुप से जुड़कर ठेकेदारी और दलाली करके लाखों कमा रहें है ! अब अंधभक्त ये बताएं कि बांध बन जाएगा गेट भी लगा दिया जाएगा तो गेट खोलने अंधभक्त जाएंगे या फिर विधानसभा क्षेत्र की आम जनता जाएंगी ! सवाल ये भी है कि अगर पावर प्लांट चालू होने एवं बांध बननें के बाद अडानी कंपनी द्वारा बांध गेट नही खोलने दिया गया तो फिर आमजनता का क्या होगा ! उन दिनों निश्चित ही अंधभक्त और नेता वगैरह अपना अपना पल्ला झाड़ लेंगे ! क्या अब कोतमा विधानसभा क्षेत्र की आमजनता पानी पीने के लिए अडानी ग्रुप पर निर्भर रहेंगी ! कोतमा विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल जी जल्द ही कोई ठोस निर्णय लें नही बहोत देर हो जायेगी और कोतमा विधानसभा क्षेत्र वासियों को बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ेगा ! जिसकी जिम्मेदार कोई और नही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और कोतमा विधायक एवं मंत्री दिलीप जायसवाल जी ही होंगे !

No comments:

Post a Comment