Wednesday, February 26, 2020

नपा प्रशासन की नजर के सामने चल रहा अवैध कब्जा,नपा प्रशासन मौन


कोतमा/आमीन वारसी-  विकास पुरुष कहें जानें वाले नेता स्वर्गीय राजेश सोनी जी  के नगर व इस दुनिया से विदा लेने के बाद से नगर का विकास तो थम सा गया है।साथ ही उनके द्वारा नगर हित में किए गए अनेकों कार्यों पर भी अब सेंध लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।कोतमा नगर की आम जनता को यह जानकारी होनी चाहिए कि कोतमा नगर पालिका की पूर्व परिषद द्वारा दिनांक 16 जून 2017 को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष स्व.राजेश सोनी की अध्यक्षता में सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई थी जिसमें रोशन वारसी,राजेंद्र सोनी,अजय तोमर,मोहम्मद मुफीद, राम मिलन सिंह,संगीता सोनी, रानी सिंह सभापति ,पी आई सी के समक्ष प्रस्तुत हुआ,प्रकरण का अवलोकन पी आई सी के सदस्यों द्वारा किया गया वार्ड क्र 4 दर्रीटोला बिजली ऑफिस रोड  जगदीश शुक्ला मास्टर एवं कमलेश गुप्ता के घर के सामने  शासकीय भूमि कुल 33×57 नपा निकाय कर्मचारियों के आवास बनाए जाने की दृष्टिकोण से कर्मचारियों के रहने के लिए कर्मचारी आवास बनाने का निर्णय सर्व सम्मति से पूर्व परिषद द्वारा लिया गया था।यहाँ पर है उक्त शासकीय भूमि  कोतमा नगर पालिका कार्यालय  से चंद दूरी पर वार्ड क्रमांक 4 बिजली ऑफिस दर्रीटोला मार्ग पर शासकीय भूमि है जो कमला प्रजापति भूमिहीन के नाम पर मुख्यमंत्री आश्रय योजना के तहत 60 वर्ग मीटर भूमिहीन सर्वे के दौरान भूमि का पट्टा वितरण किया गया था साथ ही उक्त भूमि से लगी शेष भूमि 35×57 पर नगरपालिका कर्मचारियों के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था।लेकिन उक्त भूमि पर  जहां नगर पालिका कर्मचारियों का आवास बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था।वही आज उसी भूमि पर एक व्यापारी द्वारा जिम्मेदारों से सांठगांठ कर अवैध कब्जा किया जा रहा है जबकि उपरोक्त भूमि सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व विभाग को पूर्व में पत्राचार कर पूरे मामले से अवगत कराया गया था साथ ही पत्राचार के माध्यम से नगरपालिका कर्मचारियों को आवास बनाने की राजस्व विभाग से स्वीकृत माँगी जा चुकी है।

पार्षदगण भी मौन-

 जैसा कि नगर की आम जनता जानती है  पूर्व नगर परिषद और वर्तमान परिषद कुछ खास अंतर नही है जो पूर्व परिषद के पार्षदगण व सभापति16 जून 2017 को प्रेसिडेंट काउंसिल व पी आई सी की बैठक में मौजूद थे वह आज भी वर्तमान परिषद में विराजमान है फर्क सिर्फ इतना है कि अब उनकी पत्नी पार्षद है लेकिन पूर्व में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी तो है फिर भी उक्त मामले मौन धारण किये हुए है।

भूमिहीन पट्टा धारी द्वारा शासकीय भूमि को विक्रय करने पर होगी कड़ी कार्यवाही-

पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया था यदि उक्त 60 वर्ग मीटर पट्टा प्राप्त हितग्राही द्वारा यदि अपनी भूमि का विक्रय भविष्य में करती है तो  बेचने व खरीदने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ निकाय हित,लोकहित,जनहित के दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने हेतु पी आई सी सर्व सम्मति से स्वीकृत प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया था लेकिन आज उसी शेष शासकीय भूमि का क्रय-विक्रय का खेल खेला जा रहा है।और वर्तमान नपा प्रशासन  मौन धारण रवैया अपनाए हुए है। नपा प्रशासन व राजस्व विभाग की उदासीनता के कारण उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कार्य जोर शोर से जारी है।ऐसा नहीं है कि उक्त अवैध कब्जे की जानकारी  नगरपालिका एवं राजस्व विभाग  को नहीं है सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश शासन की कोतमा  नगर पालिका कर्मचारियों के लिए आवास बनाने हेतु प्रस्तावित भूमि पर एक गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम अवैध कब्जा किया जा रहा और जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं जिम्मेदारों के मौन धारण रवैये से साफ़ जाहिर होता है कि उक्त अवैध कब्जा नपा प्रशासन व राजस्व विभाग की देख-रेख में चल रहा नगर की आम जनता को ज्ञात हो कि नगर पालिका क्षेत्र की शासकीय भूमि पर एक बाद एक नगर के ही भू माफियाओ द्वारा साठ गाँठ कर अवैध कब्जा कर लिया गया शेष बची शासकीय भूमि पर कब्जा ज़ारी है।

इनका कहना - आपसे जानकारी मिली है मै इस सम्बंध में तहसीलदार व नगर पालिका से बात कर मामले की जांच कराता हूँ।

अमन मिश्रा
एस डी एम कोतमा

मुझे सूचना मिली है मैं तत्काल मौके पर निरीक्षण करूंगा यदि उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है तो उस पर तत्काल रोक लगाई जाएगी।

शैलेंद्र कुमार ओझा
मुख्य नगरपालिका अधिकारी,कोतमा

No comments:

Post a Comment