Friday, August 2, 2019

राज्य शासन के आदेश की अधिकारी उड़ा रहे धज्जिया


साहब के रिलीविंग आदेश के बाद भी कोतमा की कुर्सी नही  छूट रही

कोतमा/आमीन वारसी- मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोतमा एस डी एम मिलिन्द नागदेवे के स्थानांतरण को लेकर लगातार जारी आदेश पत्र क्र बी-1--/126/2019/2 एक विभागीय आदेश बी --1 105/2019/2 के अनुसार 29 जून,,5 जुलाई,,और  बी--1/114/2019/2 एक  25 जुलाई को उप सचिव कार्मिक मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों को उनके नाम के आगे नवीन पदस्थापना में पदस्थ होने का आदेश हुआ था।किन्तु उक्त आदेश के परिपालन में अधिकारियों द्वारा वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त नही हुए है और न ही नवीन पदस्थापना में प्रभार ही लिए हैं।जिस पर राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को 2 अगस्त को शासन स्तर से एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने का आदेश हुआ है। लेकिन  कोतमा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी मिलिन्द नागदेवे तक उक्त आदेश नही पहोचा और न ही साहब ने नवींन पदस्थापना शहडोल संयुक्त कलेक्टर के रूप में अब तक पदभार ग्रहण नही किया गया साहब 2 अगस्त को रामनगर चेक पोस्ट में दोपहर ज्ञापन लेते नजर आए क्या साहब  नही रहते तो ज्ञापन किसी और के  माध्यम से नही लिया जा सकता था या फिर साहब को मध्यप्रदेश शासन द्वारा अलग से कोई आदेश जारी हुआ है यह आम जनता की  समझ से परे है साहब के रहने न रहने से जनता को कोई फर्क नही पड़ता।

आखिर साहब का कोतमा क्षेत्र से क्यो नही हो रहा मोह भंग-
                                                                             

मध्यप्रदेश शासन द्वारा बीते दिनों एक आदेश पारित किया गया जिसमें कोतमा एस डी एम साहब  का स्थानांतरण शहडोल क्षेत्र के लिए कर दिया गया फिर भी साहब का कोतमा क्षेत्र से मोह भंग होता दिखाई नही दे रहा है आखिर क्यो नगर में जन चर्चा है कि साहब का कोतमा क्षेत्र से ऐसा क्या लगाव है या कुछ और ही कारण है जो मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थानांतरण आदेश को भी दर किनार कर 2 अगस्त को चेक पोस्ट पर डटे रहें।

No comments:

Post a Comment