Friday, April 19, 2019

भाजपा के बैनर से वरिष्ठ नादारत कैसे लगेंगी भाजपा की नैया पार

कोतमा/आमीन वारसी-अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली  भारतीय जनता पार्टी का अनुशासन प्रदेश में हुए  विधानसभा चुनाव में सड़क पर  देखा गया था विधानसभा चुनाव के पूर्व से ही भारतीय जनता पार्टी के अंदर की गुटबाजी खुलकर सामने आई जिसकी कीमत भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश से सत्ता गवा कर चुकानी पड़ी साथ ही अनूपपुर जिला भाजपा मुक्त हो गया और  जिले की तीनों विधानसभा सीट  कोतमा अनूपपुर पुष्पराजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अब भी गुटबाजी में उलझी भाजपा- पूरे देश में आम चुनाव हो रहें है इसी कड़ी में शहडोल संसदीय क्षेत्र में भी 29 अप्रैल को मतदान होना है और भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी अब भी खुलकर दिखाई पड़ रही है नगर मे भाजपा द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर से वरिष्ठ भाजपा नेता नादारत है जिन्होने अपनी मेहनत से नगर व विधानसभा क्षेत्र में  भारतीय जनता पार्टी की जगह बनाई एक पहचान दी लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया पूरे कोतमा विधान सभा क्षेत्र में एक एक करके हजारों कार्यकर्ता बनाए आज उन्हे ही बैनर पोस्टर में जगह नही दी जा रही जिससे साफ जाहिर होता है कि अब भी भारतीय जनता पार्टी गुटबाजी मे उलझी हुई है ऐसे में कैसे लगेंगी भाजपा की नैया पार।

फिर भाजपा को हराएगी भाजपा- 5 माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी को हार का मजा चखना पड़ा है जिसमें  बड़ा कारण रहा प्रत्याशी चयन और पार्टी के अंदर गुटबाजी और आम चुनाव में भी यही देखने को मिल रहा क्योकि पार्टी के अंदर अब भी एक दूसरे को नीचा दिखाया जा रहा है जिससे यह कहने में कोई हर्ज़ नहीं कि पुनः  भाजपा ही भाजपा को हराएगी।

No comments:

Post a Comment