Monday, October 6, 2025

छत्तीसगढ़ी कलाकार फरार इनामी गांजा तस्कर को कोतमा थाना प्रभारी ने पहुंचाया सलाखों के पीछे


                                                                     म.प्र. विधानसभा में अश्वासन प्रश्न भी चल रहा था -

आमीन वारसी -

कोतमा - थाना प्रभारी रत्नाबर शुक्ल की पुलिस टीम ने वर्ष 2021 एनडीपीएस मामलें में फरार चल रहें आरोपी छत्तीसगढ़ी फिल्मी कलाकार को गिरफ्तार कर लिया बता दें घटना दिनांक  17.03.21 को पथरौड़ी के पास एक क्षतिगस्त अर्टिगा कार क्रमांक CG 04U5214 से 111 पैकेटौं में कुल 219.5 Kg गांजा बरामद हुआ था  जिसे थाना कोतमा पुलिस नें एनडीपीएस की धाराओं में जप्त कर विवेचना में लिया था ! विवेचना दौरान मामलें में अर्टिगा चालक आरोपी सोनू उर्फ हेमराज सपहा (निषाद ) निवासी कुरूध जिला धमतरी (छ.ग.) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है ! जबकि उक्त मामलें का अन्य मास्टरमाइंड आरोपी अजय त्रिपाठी निवासी चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) फरार चल रहा था !‌‌ जिसे कोतमा थाना प्रभारी रत्नाबर शुक्ल की पुलिस टीम लगातार पता तलाश कर रही थी ! फिर पता तलाश के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है तथा उसके कई एलबम भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों का लांच हो चुका है!

साथ ही आरोपी अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी हेतु म.प्र. विधानसभा में आश्वासन प्रश्न भी लगा हुआ था इसलिए कोतमा पुलिस के लिए चैलेंज माना जा रहा था और कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल की पुलिस टीम काफ़ी दिनों से प्रयासरत थी लगातार कई बार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गई और कोतमा पुलिस टीम और साइबर टीम अनूपपुर ने साथ मिलकर दिनांक 05.10.2025 को फरार आरोपी छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकर अजय त्रिपाठी पिता सुखनारायण त्रिपाठी उम्र 35  साल निवासी ग्राम दाई का पुरवा थाना कौशाम्बी जिला कौशाम्बी (उ.प्र.) हाल निवासी वार्ड क्र 8 चारामा थाना चारामा जिला कांकेर छ.ग. को कौशाम्बी (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया है ! बता दें उक्त आरोपी अजय त्रिपाठी पूर्व में भी थाना सोहेला जिला बरगड़ (उड़ीसा) एनडीपीएस मामलें में पदमपुर जेल (उड़ीसा) में बंद रहा  आरोपी अजय त्रिपाठी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है तथा पूछतांछ कर मामलें में आगें और विवेचना की जावेगी ! फरार आरोपी अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल साथ सउनि विनय सिंह परिहार प्र.आर. संजीव त्रिपाठी, आर. मनोज उपाध्याय आर जितेन्द्र मंडलोई तथा साइबर सेल से प्र0आर0 राजेन्द्र अहिरवार ,आर. पंकज मिश्रा की मुख्य भूमिका रही है !

No comments:

Post a Comment