Monday, September 21, 2026

आर के मिश्रा की देखरेख में छात्र छात्राओं से की गई अवैध वसूली

आमीन वारसी -
कोतमा - विकास खण्ड शिक्षा प्रभारी अधिकारी एवं कोतमा उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार मिश्रा की देखरेख में एडमिशन फीस परीक्षा फीस अन्य फीस के नाम पर छात्र छात्राओं से की गई है अवैध वसूली ! स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वही छात्र छात्राओं को शिक्षा दें रहें शिक्षकों को गुरु और भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन आर के मिश्रा जैसे शिक्षक ब्लाक शिक्षा प्रभारी अधिकारी बनकर शिक्षा विभाग को चारागाह बना चुकें है ! कोतमा विकास खण्ड एक है विद्यालय अनेक है लेकिन अलग अलग विद्यालयों में गरीब छात्र छात्राओं से अलग अलग तरीके से फीस अवैध वसूली गई है ! अगर इस संबंध में पीड़ित अभिवावक जिम्मेदार अधिकारी आर के मिश्रा से बात करते है तो मिश्रा जी गोल मोल जवाब देते है ! आखिर शिक्षा विभाग में चल क्या रहा है कोतमा विकास खण्ड के तमाम शासकीय अशासकीय विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली की जा रही और जिम्मेदार अधिकारी आर के मिश्रा चुप्पी साधे हुए है अब तक उन विद्यालयों के प्राचार्यों पर कार्यवाही क्यों नही की गई छात्र छात्राओं का पैसा वापस अब तक क्यों नही किया गया ! इसलिए आप पर आरोप लगेगे ही अगर आप सही है तो जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते दोषियों पर कार्यवाही करिए ! आर के मिश्रा जी आखिर आपकी इस चुप्पी का मतलब क्या है कोतमा क्षेत्र की आमजनता जानना चाहती है शासकीय अशासकीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं से अलग अलग तरीके जो मनमानी फीस वसूले जा रहें इस पर आप क्या कहेंगे ! अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मांग है कि जल्द ही इस मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करें और कोतमा विकास खण्ड के तमाम शासकीय अशासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं से लिया गया पैसा वापस दिलाया जाएं !

No comments:

Post a Comment