Friday, October 23, 2026

असत्य पर सत्य की हुई जीत


अखिलेश नामदेव -
कोतमा - नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ! ठाकुर बाबा धाम मंदिर के पास मैदान में 40 फिट रावण का पुतला बनवाया गया था रावण दहन स्थल पर जनसमूह द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयघोष लगा रहें थें भगवान श्री राम ने अहंकार का बंध करतें हुए अहंकार का प्रतीक रावण पुतले का दहन किया ! विजयदशमी पर्व और भी भव्य बनानें दशहरा मैदान में भरपूर लाइटिंग सहित आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी  साथ ही देवगवां गांव की रशिक रामलीला मंडली द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान साथ ही रावण मारीक्ष बाणासुर का सजीव झांकी बनवाया गया था जो चल समारोह जुलूस में नगर भ्रमण करतें हुए दशहरा मैदान पहुंचा जहां रावण मारीक्ष बाणासुर का संवाद मंच से किया गया तत्पश्चात  भगवान श्री राम की आरती पूजन किया गया पूरा दशहरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पुतले पर धनुष बाण चलाकर वध किया गया जिससे रावण का प्रतीकात्मक पुतला धू धू कर जल उठा लोगों ने जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया! रसिक रामलीला मंडली देवगवा के पात्रों के द्वारा शैलेन्द्र शुक्ला संतोष अनुज अम्बुज ज्ञानेंद्र राम हरिओम शुक्ला कालिया अखिलेश यादव संचालक गजेंद्र शुक्ला व्यवस्थापक तीरथ शुक्ला दीपक बीरेन्द्र श्रीकांत विकाश शिवदत्त संदीप व्यास पंडित रामभजन शुक्ला द्वारा राम लक्ष्मण हनुमान एवं रावण रसिक रामलीला मंडली द्वारा बनाए गए थें सभी पात्रों की नगर में सराहना की गई !

No comments:

Post a Comment