कोतमा - आमीन वारसी - शहडोल जिलें के बुढा़र थाना अंतर्गत ग्राम बलबहरा में हुआ दोहरा हत्याकांड एक गंभीर रूप से घायल ! बताया जा रहा तीन सगे भाइयों पर हमला जिसमें दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या हो गई है वही तीसरा भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग मेडिकल कॉलेज शहडोल में लड़ रहा ! बुढा़र थाना अंतर्गत ग्राम बलबहरा निवासी राहुल तिवारी सतीश तिवारी राकेश तिवारी परीवा की शाम अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने पहुंचे थें ! तभी गांव का ही अनुराग शर्मा अपनें साथी नीलेश कुशवाहा नयन पाठक सचिन शर्मा अन्य सहित तिवारी बंधुओं की दुकान में घुस गया और फरसा तलवार डंडा बंदूक से तीनों भाइयों पर हमला कर दिया ! बताया जा रहा कि प्राणघात हमले में राकेश तिवारी राहुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई एवं सतीश तिवारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया है जिसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही ! यह भी बताया जा रहा कि मरने से पहले राकेश तिवारी ने अपनें मोबाइल पर एक वीडियो बनाया जिसमें यह बयान दर्ज कराया है जिसमें उसने हमलावरों का नाम लेकर पूरी घटना बताई जिंदगी और मौत के बीच आखरी सांस ले रहें राकेश तिवारी ने कहा कि हम लोगों पर अनुराग शर्मा सचिन शर्मा एवं उनके साथियों ने दुकान में घुसकर हमला किया है ! मृतक राकेश तिवारी राहुल तिवारी सतीश तिवारी के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि विवाद उनकी 99 डिसमिल पट्टे की जमीन को लेकर चल रहा था ! इससे पहले साल 2021 में भी अनुराग शर्मा ने उन्हें पिस्टल अड़ाकर धमकी दी थी जिसके बाद मामला दर्ज हुआ था परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश की वजह से उक्त घटना को अंजाम दिया गया है ! पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा एवं उसके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया है वही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है !
दीपावली की खुशियों के बीच गांव में मातम पसर गया है दो बेटों की लाशें देखकर परिवार बदहवास है गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है !
इनका कहना: प्रथम दृश्या जमीनी विवाद के चलते अनुराग शर्मा नामक व्यक्ति ने हमला किया जिससे तीन लोग घायल हुए थें इसमें दो भाईयों की मौत हो गई है एक अभी भी घायल है ! मामलें की वैधानिक कार्यवाही करतें हुए कुछ लोगों को राउंड अप किया है आगें की कार्यवाही चल रही है !
रामजी श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक शहडोल !
No comments:
Post a Comment