Sunday, August 17, 2025

अनूपपुर कांग्रेस कप्तान बनें गुडडू चौहान श्याम


कोतमा- आमीन वारसी- केन्द्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतत्व ने शानदार निर्णायक कदम उठाते हुए अलग थलग पड़ी अनूपपुर कांग्रेस में जान फूकने का काम किया है जो निश्चित ही अनूपपुर कांग्रेस संगठन को और भी मजबूत करेगा ! 
बता दे कि काफ़ी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने अपनें जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है जिसमें अनूपपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति से पूरे अनूपपुर कांग्रेस में खुशी का माहौल है ! जिला अध्यक्ष की घोषणा होते ही वर्षों से अलग थलग पड़े अनूपपुर कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक ही छतरी के नीचे खड़े होकर नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार गुडडू चौहान जिंदाबाद का नारा लगाते नज़र आए इसका मतलब है कि गुडडू चौहान के जिला अध्यक्ष बनने से सभी कांग्रेस जन काफ़ी खुश है साथ ही कांग्रेस पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतत्व के निर्णय का सभी स्वागत कर रहें है ! यकीनन कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का निर्णय स्वागत योग्य है जिन्होंने एक गरीब दलित जमीन से जुड़े वर्षों से संघर्ष कर रहें शानदार विपक्ष की भूमिका निभा रहें जनता की आवाज से आवाज मिला रहें‌ संघर्ष सील युवा कार्यकर्ता को अनूपपुर जिलें की कमान सौप दी है ! जो निश्चित ही अनूपपुर कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुडडू चौहान का स्वागत कार्यक्रम कोतमा गाधीं चौक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जन युवा कांग्रेस का जन सैलाब वाली तस्वीर देखकर गगन भेदी जिंदाबाद का नारा सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा कि अब अनूपपुर कांग्रेस कुछ नया गुल खिलाने वाली है !

No comments:

Post a Comment