Sunday, August 10, 2025

आखिर नगर पालिका अध्य्क्ष नानू गोयनका पर क्यों है महेरबान


कोतमा- आमीन वारसी-  नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ जी भ्रष्ट ठेकेदार मनीष गोयनका नानू पर इतना महेरबान क्यों है ! ये कोतमा नगर की आम जनता जानना चाहती है कि आपको नगर पालिका अध्य्क्ष नगर की आम जनता ने चुना है आपको नगर की जिम्मेदारी नगर की जनता ने दी है या फिर मनीष गोयनका नानू ने ये आपकों तय करना है ! आप भ्रष्ट ठेकेदार मनीष गोयनका नानू द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करनें की बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उक्त भ्रष्टाचार पर पर्दा डालतें हुए मनीष गोयनका नानू को बचानें का काम कर रहें ! जबकि मनीष गोयनका नानू द्वारा वार्ड नं 5 हनुमान गर्ग के घर से जकीरा चौक तक निहायत ही घटिया सड़क बनाई गई है ! जिसका विरोध वार्ड वासियों सहित वर्तमान परिषद में मौजूद विपक्ष नेताओं ने किया था आज भले ही कमीशन वमीशन के चक्कर में चुप्पी साधे बैठे हुए है ! पूर्व विधायक सुनील सराफ ने भी विधानसभा भवन में उक्त भ्रष्टाचार युक्त सड़क पर खुलकर आवाज उठाएं थें ! 
जिस पर विधानसभा ने वर्ष 2022 में एक आदेश जारी किया था कि नगर पालिका परिषद कोतमा ठेकेदार मनीष गोयनका नानू को दोबारा सड़क उखाड़ कर बनानें का नोटिस जारी करें  अगर ठेकेदार द्वारा उक्त गुणवत्ता विहीन सड़क उखाड़ कर दोबारा नही बनाया गया तो नगर पालिका परिषद ठेकेदार मनीष गोयनका नानू पर वसूली और ब्लैक लिस्टेड जैसी कड़ी कार्यवाही करें ! लेकिन आज दिनांक तक भ्रष्ट ठेकेदार मनीष गोयनका नानू पर कोई कार्यवाही नही की गई ! बल्कि पूरी परिषद भ्रष्ट ठेकेदार मनीष गोयनका नानू के आगें नतमस्तक होकर भोपाल इंदौर उज्जैन यहाँ वहाँ सैर सपाटा करती नज़र आ रही ‌! भ्रष्ट ठेकेदार मनीष गोयनका नानू का बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट किया जा रहा ! खैर वो लोगों का व्यक्तिगत जीवन है कोई कुछ भी करें लेकिन जनप्रतिनिधि होने के नाते आमजनता के पैसे का सही उपयोग करें ! भ्रष्ट ठेकेदारों के साथ मिलकर जनता का पैसा बर्बाद ना करें ! नगर की जनता ने मांग की है नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ जी जल्द ही मनीष गोयनका नानू पर कार्यवाही करतें हुए वार्ड नं 5 उक्त भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई गुणवत्ता विहीन सड़क दोबारा बनवाएं अन्यथा नगर की आम जनता तो यही समझेगी कि नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहें तमाम विकास कार्य निर्माण कार्य में प्रायोजित तरीके से मिलजुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा !

No comments:

Post a Comment