Sunday, April 20, 2025

नसीरुद्दीन चंदू एक बार फिर चुनें गए सदर


कोतमा- आमीन वारसी - बता दे कि नसीरुद्दीन चंदू तीसरी बार इस्लामगंज अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष सदर चुनें गए है नसीरुद्दीन चंदू की कार्य शैली कार्य प्रणाली उनकी निस्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए वार्ड नं 8 एवं 9 इस्लामगंज अंजुमन निवासरत मुस्लिम भाईयों बुजुर्गों ने 18 अप्रैल दिन शुक्रवार को एक बैठक कर हाजी मों आलिम हाजी मों मकसूद जाबिर शाह की सरपरस्ती एवं बैठक में मौजूद आवाम की उपस्तिथि में यह निर्णय लिया कि नसीरुद्दीन चंदू निस्वार्थ सेवा भाव से 8 वर्षों से इस्लाम गंज अंजुमन को बेहतर चला रहें ! इसलिए नसीरुद्दीन चंदू को तीसरी बार फिर से दो वर्ष के लिए सदर अध्य्क्ष चुन लिया गया है ! 

बता दे कि नसीरुद्दीन चंदू की निस्वार्थ सेवा भाव ने ही उन्हें एक अच्छा नेता बना दिया लगातार वर्ष 2005 से वर्ष 2017 तक वार्ड नं 8 से पार्षद चुनें गए थें जिसमें नसीरुद्दीन चंदू की धर्म पत्नी नाहिद अख्तर नगर पालिका उपाध्यक्ष भी रह चुकी है ! जैसे ही नसीरुद्दीन चंदू राजनीति से थोड़ा दूर हुए वैसे ही इस्लाम गंज अंजुमन कमेटी के अध्य्क्ष बनकर समाज सेवा में मन लगा लिया ! तीसरी बार इस्लाम गंज अंजुमन कमेटी का सदर अध्य्क्ष चुनें जानें पर नसीरुद्दीन चंदू को मुस्लिम भाईयों बुजुर्गों सहित सभी ने शुभकामनाएं दी !

No comments:

Post a Comment