कोतमा - आमीन वारसी- कोतमा वनपरि क्षेत्र अंतर्गत पकरिहा सर्किल में सैकड़ों सरई और साल का पेड़ कोतमा रेंजर हरीश तिवारी डिप्टी रेंजर जवाहर धार्वे माफियाओं के साथ मिलकर बेच चुके है ! ग्रामीणों के अनुसार बीते 6 महीने से पकरिहा जंगल से सरई और साल पेड़ की कटाई की जा रही है जिसमें से लगभग 25 से 30 ट्रक सरई साल का पेड़ काटकर गाड़ी में लोड करके ठिकाने लगाया जा चुका है आज भी प्रमाण के लिए कुछ सरई के कटे पेड़ जमीन पर गिरे पड़े हुए है ! पकरिहा गाँव वालों का कहना है कि पेड़ काटने और परिवहन करनें की जानकारी हम लोग द्वारा कोतमा रेंजर हरीश तिवारी डिप्टी रेंजर जवाहर धार्वे एवं बीड गाड उत्तम को कई बार दी गई है ! लेकिन जब माफिया पेड़ काटकर लकड़ी गाड़ी में लोड करके चले जातें तब वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहोचकर ग्रामीणों को झूठा आश्वासन देते की माफियाओं पर जल्द ही कार्यवाही करेंगे ! मजे की बात यह है कि पकरिहा जंगल से सैकड़ों सरई साल के पेड़ काटकर माफिया ले गए और कोतमा रेंजर डिप्टी रेंजर अब तक हाथ पर हाथ धरें बैठे रहें ! और अगर धोखे से भी कोई आम नागरिक ग्रामीण गरीब व्यक्ति जंगल से गुजर जाए या फिर अपनी जरूरत के लिए जमीन पर गिरी सूखी लकड़ी बिन ले तो समझ लो वन विभाग द्वारा उस गरीब व्यक्ति पर वन अपराध दर्ज कर दिया जाता है और माफिया सैकड़ों हरे भरे पेड़ ले गए !
चौबीस घंटे की डियूटी फिर भी जंगल कट रहा -
कहते वन विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी चौबीस घंटे डियूटी पर तैनात रहतें है फिर भी जंगल कट रहा ये आम जनता की समझ से परे है ! सवाल यह है कि जब पकरिहा सर्किल से पेड़ कट रहा था तो उस समय बीड गाड उत्तम सिंह डिप्टी रेंजर जवाहर धार्वे कहा गए थें क्या इनकी हाजरी प्रतिदिन लग रही थी या फिर ये दोनों छुट्टी पर गए थें अगर ये छुट्टी पर थें तो फिर पकरिहा जंगल की रक्षा के लिए कौन वनकर्मी तैनात था ! पकरिहा जंगल से सरई साल का पेड़ काटे जानें सीधा आरोप रेंजर हरीश तिवारी डिप्टी रेंजर जवाहर धार्वे सहित बीड गाड उत्तम सिंह ग्रामीण पर लगा रहें !
इनका कहना : अभी मेरी अनूपपुर में नई पद स्थापना हुई है आप ने जानकारी दी है मैं खुद ही मौके पर जाकर देखूगा और दोषी पाए जानें पर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करूँगा !
विपिन कुमार पटेल
डीएफओ अनूपपुर !
No comments:
Post a Comment