कोतमा- आमीन वारसी- वन परिक्षेत्र अंतर्गत मलगा बीट में चल रहें अवैध कोयला उत्खनन की खबर प्रकाशन के तुरंत बाद ही हमारे सूत्र ने जानकारी दी है कि अवैध कोयला उत्खनन के मुख्य सरगना मलगा बीट डिप्टी रेंजर राजू केवट और बीड गाड शंकर है ! जिनकी मिलीभगत से वन भूमि से अवैध कोयला उत्खनन हो रहा ! है ना मजेदार बात कि मलगा बीट में डिप्टी रेंजर राजू केवट और बीड गाड शंकर अवैध कोयला उत्खनन करवा रहें ! अब सवाल यह है कि क्या कोतमा रेंजर हरीश तिवारी जी को अवैध कोयला उत्खनन की जानकारी नही है तो ये कहना बिल्कुल गलत है ! वो इसलिए कि मलगा बीट में कोयला उत्खनन की जानकारी रेंजर हरीश तिवारी को स्थानीय ग्रामीण सहित मीडिया ने ख़ुद लिखित में दिया था ! लेकिन फिर भी रेंजर हरीश तिवारी ने मामलें को गंभीरता से नही लिया अब दूसरा सवाल ये है कि रेंजर हरीश तिवारी अवैध कोयला उत्खनन की सूचना मिलने के बाद भी जाचं क्यों नही किये ! मतलब साफ है अवैध कोयला उत्खनन की जानकारी कोतमा रेंजर हरीश तिवारी को पहले से थी और जानबूझकर शिकायत कर्ता ग्रामीण एवं मीडिया को गोलमोल घुमा रहें थें!
देख लीजिए डीएफओ साहब कोतमा वन परिक्षेत्र का काला कारनामा-
अनूपपुर वन मंडला अधिकारी महोदय देख लीजिए कोतमा वन परिक्षेत्र का काला कारनामा कैसे वन संपदा की धज्जियां उड़ाई जा रही ! कोतमा वन परिक्षेत्र की वन भूमि पर अवैध कब्जा से लेकर अवैध कोयला उत्खनन अवैध रेत उत्खनन सहित अवैध रूप से लकड़ी कटवाई जा रही क्या आप कोतमा वन परिक्षेत्र में चल रहें अवैध उत्खनन सहित अन्य अवैध कारोबार से संबंधित वन कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे !
इनका कहना: मैंने कलेक्टर महोदय को मामलें की जानकारी दे दी है जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी !
विपिन कुमार पटेल
डीएफओ अनूपपुर !
No comments:
Post a Comment