Sunday, September 8, 2024

जिला बदर आरोपी फैजान शफी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर- आमीन वारसी- पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भा. पु. से.) को शनिवार की दोपहर विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना भालूमाड़ा का आदतन जिला बदर आरोपी फैजान शफी निवासी भालूमाड़ा अनूपपुर नगर में देखा गया है, जिनके द्वारा तत्काल टी.आई.कोतवाली के नेतृत्व में उक्त आदतन जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किये जाने हेतु टीम भेजी गई, जो पुलिस टीम द्वारा शनिवार की दोपहर फैजान शफी उर्फ छोटकू पिता मोहम्मद मुस्लिम मुसलमान उम्र 26 वर्ष निवासी दफाई केम्पस नं. 03 भालूमाड़ा वार्ड नं. 11 थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर को इंदिरा तिराहा से पुरानी बस्ती रोड पर जाते हुए पकड़ा जाकर जिला बदर आदेश का उल्लंघन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 404 / 24 धारा 223 बी. एन. एस. एवं धारा 14 म. प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी फैजान शफी निवासी भालूमाड़ा के विरूद्ध थाना भालूमाड़ा में मारपीट, झगड़ा, शासकीय कर्तव्य में बाधा डालना, अवैध शस्त्र धारण करना, महिलाओ के साथ मारपीट अश्लीलता एवं एस सी एस टी एक्ट के कुल 09 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसे न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जिला अनूपपुर द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2024 को आदेश क्रमांक 0012/जिला बदर/2024 के द्वारा आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म. प्र. के जिलो शहडोल, उमरिया, डिण्डौरी की सीमाओ से निष्कासित किये जाने का आदेश जारी किया गया था, जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी फैजान शफी को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया  
जिला बदर आरोपी फैजान शफी को गिरफ्तार करने में टी. आई. कोतवाली के साथ स. उ. नि. सुखीनंद यादव, प्र. आर. 172 रीतेश सिहं, प्र. आर. 175 संदीप प्रकाश साहू के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही की गई! 

No comments:

Post a Comment