Saturday, August 22, 2026

वाह रे विकास पुरुष नेताओं और धन्य है कोतमा नगर की जनता

आमीन वारसी -
कोतमा - वाह रे नेताओं जो नगर की आम जनता को मूलभूत सुविधा बिजली पानी सड़क भी मुहैया नही करा पा रहें ! बता दें कि  टैक्स पियर जनता के पैसे से चमकदार कुर्ता पैजामा पहनकर राजनीति चमकाने वालें फेसबुकिया विकास पुरुष नेताओं की एक बड़ी जमात है ! लेकिन जनताहित का एक भी कार्य नही कर सकतें मगर तमगा विकास पुरुष का ही लगाकर घूम रहें ! अब इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा की टैक्स देने के बाद बिजली बिल भुगतान करने बाद भी आम जनता त्रस्त है वही दूसरी ओर इन्वर्टर वालें नेता मस्त है ! लगभग 3-4 महीनों से वार्ड नं 8 रेस्ट हाउस रोड मगरदहा टोला तेलियान मोहल्ला इस्लाम गंज कलमुडी़ विकास नगर कुदरी टोला पतेरा टोला गोविंदा गांव कदम टोला गोविंदा कालरी लहसुई कैम्प लहसुई गांव से लेकर वार्ड नं 15 तक की आम जनता बिजली की अंधाधुंध कटौती आंख मिचौली से परेशान है ! कोतमा एमपी ई बी इंजीनियर सब इंजीनियर द्वारा यह बताया जा रहा कि लाइन इस पार का फीडर पसान से जोड़ दिया गया है सवाल यह है कि आखिर किससे पूछ कर कोतमा एम पी ई बी इंजीनियर सब इंजीनियर द्वारा इसी तरह से मनमानी की जाएगी ! जब कोतमा क्षेत्र के उपभोक्ता वर्षों से कोतमा एम पी ई बी द्वारा दिए गए बिजली का उपयोग कर रही  और समय पर बिजली बिल का भुगतान भी कर रहें है तो फिर कोतमा एम पी ई बी विभाग ने ऐसा क्यों किया यह जाननें का पूरा अधिकार उपभोक्ताओं को है ! बताया यह भी जा रहा कि एम पी ई बी कोतमा द्वारा ‌ज्यादा पैसा लेकर अडानी कंपनी और जे एम एस कंपनी को बिजली दी जा रही ! जिससे ओवर लोड होने लगा इसलिए लाइन इस पार विकास नगर सहित पूरे 15 वार्ड का विद्युत फीडर पसान से जोड़ दिया गया है ! इतना कुछ हो जानें के बाद भी अब तक किसी नेता की कान में जूं तक नही रेग रहा ! जबकि इन वार्डो में सत्ताधारी एवं विपक्ष के एक से बढ़कर एक नेता निवासरत है जैसे पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान भाजपा मंडल महामंत्री रत्नेश उपाध्याय पूर्व पार्षद देवशरण सिंह नगर पालिका एल्डर मेन शैलेन्द्र ताम्रकार दीपक यादव भाजपा मंडल पदाधिकारी संजीव जायसवाल वार्ड नं 11 पार्षद नोहर सिंह भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गौतम पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा वार्ड नं 8 की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार भाजपा अल्पसंख्यक  जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद रोशन वारसी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नदीम अशरफी मंडल मंत्री अमरीश जायसवाल पूर्व पार्षद राजकुमार जायसवाल निश्चल चतुर्वेदी पाषर्द पुत्र शेख़ साजिद मों मुफीद अल्ताफ ठाकुर पार्षद पूर्व पार्षद अफलाख अंकित सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सिरौठिया सहित तमाम पूर्व एवं वर्तमान पार्षद और अगर पूरे नगर की बात करें तो एक से बढ़कर एक विकास पुरुष नेता मिल जाएंगे ! मज़े की बात यह है कि इतने सारे नेता मिलकर भी बिजली की समस्या का समाधान नही ढूंढ पा रहें है ! अब ऐसे में नगर की आम जनता ऐसे नेताओं से क्या ही उम्मीद करें ! खैर कोई बात नही नगर वार्ड की आम जनता जितना परेशान होगी ठीक वैसा ही परिणाम आगामी नगर पालिका चुनाव वर्ष 2027 और विधानसभा चुनाव वर्ष 2028 में देंगी फिर कोई भी लुभावने वादे काम नही आएंगे !

No comments:

Post a Comment