कोतमा- आमीन वारसी- ये कहावत तो सभी सुने होगें कि उगते सूरज को दुनिया सलाम करती है अब दुनिया क्या करती है नही जानतें लेकिन अनूपपुर जिलें में ये कहावत चरितार्थ हो रही है कि जो कल तक दिलीप जायसवाल को देखकर मुहं फेर लिया करतें थें आज वही लोग कोतमा विधानसभा क्षेत्र के उगते हुए सूरज स्वत्रंत प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल को मंत्री जी मंत्री जी कहतें नज़र आ रहें ! मतलब ये कि स्वार्थी प्रवत्ति एवं माफिया टाइप के नेता चेला चपाटी इन दिनों नवनिर्वाचित राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल की शरण में पहुँचकर दिलीप की जय जय कार कर रहें है !
भला हो शिवराज की लाडली बहना योजना और ( जी23) का
चुनावी दौर में दिलीप जायसवाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया तो आका और चेला चपाटियों ने प्रत्याशी और चुनाव से दूरी बना ली फिर प्रत्याशी ने हाथ पैर जोड़े नाराज लोगों को मनाने का प्रयास किया ! तब कही जाकर कोतमा नगर पालिका अंतर्गत 15 वार्डों में विधानसभा चुनाव परिणाम कुछ इस तरह था भारतीय जनता पार्टी लगभग 5-6 सौ वोट से ही लीड कर पाई ! मतलब ग्रामीण जनों और नाराज कांग्रेसी (जी 23) सहित लाडली बहनों ने अपना भरपूर साथ और आशीर्वाद दिया तब कही जाकर दिलीप जायसवाल विधायक फिर राज्य मंत्री बनें !
जैसे ही दिलीप जायसवाल चुनाव जीतकर मंत्री बनें वैसे ही तमाम स्वार्थी अवैध कारोबारी नेता अपनें पूर्व आका से रिश्ता तोड़कर दिलीप जायसवाल से जोड़ लिए है ! क्योंकि अवैध कारोबारियों को देने के लिए आका के पास कुछ बचा ही नही ! इसलिए स्वार्थी अवैध कारोबारी माफिया टाइप के नेता अस्थाई रूप से राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल जी से अपना रिश्ता जोड़कर हमेशा की तरह अपनी अवैध कारोबारी दुकान चलाना चाह रहें है जिस से अवैध कारोबार में किसी भी तरह की प्रशासनिक अडचन ना आ सकें ! सभी जानतें है अगर किसी अवैध कारोबारी को अपनी अवैध कारोबारी दुकान चलानी है तो किसी ना किसी पावर फुल नेता का संरक्षण प्राप्त होना अति आवश्यक है ! अन्यथा अवैध कारोबारियों की अवैध कारोबारी दुकान चंद दिनों में ही जमी दोज कर दी जाएगी !
आका हुए हताश -
दसकों से सत्ता का सुख भोग रहें आका का हाल बेहाल है पहलें चेला चपाटी दिन रात आठों पहर भाई साहब भाई साहब करतें आगें पीछे घूमते नज़र आ रहें थें! जिससेे आका को पता ही नही चलता था कि कब दिन हुआ और कब रात हो गई आका सत्ता और नाइट पार्टी के नशे में चूर रहा करतें थें ! चेला चपाटी अपनी काली कमाई से आका की शादी की सालगिरह और जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनातें थें ! लेकिन अब चेला चपाटी पूरे 5 साल राज्य मंत्री जी का जन्म दिवस और सालगिरह याद रखेंगे और मंत्री जी की जयजयकार करेंगे आका बिल्कुल भी हताश ना हो क्योंकि वक्त का पहिया बिजुरी की तरफ घूम गया है !
मंत्री जी सब समझते है -
नवनिर्वाचित राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल जी सब समझते है कौन अपना है और कौन पराया बुरे वक्त में जो साथ खड़ा रहा वो अपना है और जो अच्छे वक्त में साथ पकड़ रहा वो पराया है !
No comments:
Post a Comment