Sunday, October 8, 2023

मनोज अग्रवाल का चुनावी प्रचार प्रसार हुआ तेज


विधानसभा क्षेत्र की जनता का मिल रहा अपार समर्थन- 

कोतमा - आमीन वारसी- पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल का विधानसभा क्षेत्र कोतमा में लगातार दौरा जारी है विधानसभा चुनाव प्रचार प्रसार एवं कमलनाथ की सभी गारंटी योजनाओं का प्रचार प्रसार वाहन द्वारा कराया जा रहा है ! साथ ही प्रदेश देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने क्षेत्र की जनता से अपील कर रहें है ! मनोज अग्रवाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा करनें से उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है! साथ ही विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जन बहुत खुश नजर आ रहें हैं! बता दे कि वर्ष 2013 से 2018 तक मनोज  अग्रवाल कोतमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहतें हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ना होने के बावजूद क्षेत्र की जनता के लिए मनोज अग्रवाल द्वारा जनहित में अनेकों काम किये गए जिसकी वजह से आज भी कोतमा विधानसभा क्षेत्र की जनता मनोज अग्रवाल को याद करती है ! वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में मनोज कुमार अग्रवाल को टिकट नही मिला उनकी जगह पार्टी ने सुनील सराफ को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया था ! मनोज अग्रवाल अपनें कार्यकाल के दौरान कोतमा विधानसभा क्षेत्र में जनता हित में कार्य करनें के साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत भी किया था ! इसलिए वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ भारी मतों से विजयी हुए थें ! अब एक बार फिर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग पर मनोज अग्रवाल कोतमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर जनता की सेवा करना चाहतें है ! इसके लिए मनोज अग्रवाल कांग्रेस पार्टी हाईकमान को अपना आवेदन देकर कोतमा विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहें ! साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश की जनता से किये गए सभी वादे गारंटी योजनाओं का तेजी से प्रचार प्रसार कर रहें है ! मनोज अग्रवाल द्वारा किये जा रहें कोतमा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क प्रचार प्रसार अभियान में युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुडडू चौहान एन एस यू आई जिला अध्यक्ष रफी अहमद जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक त्रिपाठी जेपी श्रीवास्तव मंगल दीन साहू मुसर्रफ अली राजकुमार शुक्ला तथा (जीतो) 23 विधानसभा चुनाव ग्रुप सहित राजनगर बिजुरी कोतमा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहतें है !

No comments:

Post a Comment