कोतमा- आमीन वारसी- प्रजातंत्र में विरोध करनें का अधिकार सबको है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि का इस तरह विरोध नही करना चाहिए ! विधायक सुनील सराफ का विरोध कोई नई बात नही है इससे पहले भी विधायक की गलतियों पर लोगों ने विरोध जताया लेकिन मर्यादा में रहकर विरोध किया गया ! अगर कोतमा विधायक सुनील सराफ विधानसभा क्षेत्र का विकास नही किए है या फिर कोतमा विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान नही किए है तो आमजनता सर्व परि है ! अगर आपके विधायक ने काम नही किया है विधायक द्वारा कोई भ्रष्टाचार किया गया है तो उस विधायक का आप खुलेआम सब के सामनें विरोध करें लेकिन मर्यादा में रहकर आप आगामी चुनाव में उसे वोट भी ना दे ! मगर ऐसे पोस्टर लगाना अच्छी बात नही ! कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कोतमा विधासभा क्षेत्र का 5 सालों में विकास भले ना किया हो क्षेत्र की जनता के समस्या का समाधान ना किया हो लेकिन लापता नही हुए !
लापता पोस्टर लगनें से समर्थक हुए नाराज-
कोतमा विधानसभा विधायक सुनील सराफ के लापता होने के पोस्टर शहर के रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और कई चौराहों पर लगे हैं जिसे लेकर अब राजनीति गरमा गई है ! विधायक लापता होने के पोस्टर से नाराज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता थानें पहोच कर धरने पर बैठ गए ! कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सुनील सराफ के पोस्टर शहर में लगाए गए हैं वह निंदनीय हैं ऐसे असामाजिक और अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही होनी चाहिए कोतमा थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा हैं ! नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत करतें हुए बताया कि विधायक सुनील सराफ क्षेत्र में जनता की समस्याओं को जाकर रोजाना सुनते है! साथ ही उसका निराकरण करने का भी प्रयास करतें हैं ! इन दिनों निजी कारण से विधायक बाहर है जिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित कई चौक चौराहों में कोतमा विधायक सुनील सराफ का लापता होने का पोस्टर चपकाया गया जो बेहद निंदनीय हैं! जिससें विधायक के मान-सम्मान की क्षति हुई है नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कई चौक चौराहों पर लगें सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए! जिससें असामाजिक अपराधिक तत्वों द्वारा चिपकाए गए पोस्टर पर कार्यवाही की जा सके! उन्होंने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होती है, तो धरना प्रदर्शन कर ऐसे ही विरोध जताते रहेंगे !
No comments:
Post a Comment