Tuesday, October 18, 2022

आखिर बन ही गई अस्थाई कोतमा की नगर सरकार


कोतमा- आमीन वारसी- नगर पालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को नगर सरकार बनानें की बहोत बहोत बधाई उम्मीद है आप सभी मिलकर एक अच्छी नगर सरकार चलाएंगे मगर एक बात का ध्यान जरूर दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ फार्मूला से बनाई गई नगर सरकार को चलाना इतना आसान नही होगा क्योंकि यह नगर सरकार पूरे 5 साल अस्थाई रहेगी पूरे मध्यप्रदेश में हुए अप्रत्यक्ष रूप से निकाय चुनावों में जोड़तोड़ करके बहुमत हासिल कर बनाई गई नई नवेली नगर सरकार को अस्थाई ही कहाँ जाएगा ! 

नई नवेली नगर सरकार को पूरे 5 साल सिर्फ नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ही अपनी सूझबूझ से चला सकतें है क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष आम जनता ने नही चुना है बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से नवनिर्वाचित पार्षदों ने चुना है और पार्षदों के असंतुष्ट होने पर समय अनुसार पार्षद  नगर सरकार गिरा देगें ! इसलिए नगर पालिका अध्यक्ष को पूरे 5 साल तक पार्षदों को सर पर बैठाकर रखना होगा जिस दिन नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्षदों को पैर का जूता समझा तो समझ लीजिये कि गई भैस पानी में ! मतलब यह कि नवनिर्वाचित पार्षदों को सर का ताज समझना होगा पैर की जूती नही अन्यथा नगर सरकार गिरना तय है ! 

जिसका विपक्ष को हर घड़ी इंतजार रहेगा कि कौन और कितने पार्षद नाराज चल रहें जिसे अपने पाले में करके नगर सरकार गिरा दे ! इसलिए नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ अंगा को चाहिए कि अपनी सूझबूझ से सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को साथ लेकर कोतमा नगर का विकास करें जिसकी सराहना नगर की आमजनता भी करें अगर ऐसा हुआ तो निश्चित ही पूरे 5 साल एक अच्छी नगर सरकार चला सकतें है ! अन्यथा अजय सराफ अंगा कांग्रेस पार्टी की नगर सरकार गिरना तय है !

No comments:

Post a Comment