Monday, September 19, 2022

तो क्या नगर की जनता 100 करोड़ के विकास कार्य का हिसाब लेकर करेगी मतदान


कोतमा- आमीन वारसी- भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराएं गए 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का हिसाब लेकर नगर की जनता निकाय चुनाव में करेगी मतदान! ऐसा हम इसलिए कह रहें कि नगर के समस्त वार्डों में ये चर्चा आम हो रही कि आखिर नगर में 100 करोड़ से ज्यादा का विकास हुआ कैसे ! और अगर विकास हुआ भी तो भारतीय जनता पार्टी की पूर्व परिषद द्वारा नगर में किये गए उक्त विकास कार्य का हिसाब कहा है ! आखिर किन किन वार्डों में कितने कितने करोड़ रुपए का विकास कार्य किया गया आखिर पूर्व परिषद खुले मंच से 100 करोड़ का हिसाब विस्तार से नगर की आम जनता को क्यों नही बता रही! आखिर नगर की जनता से पूर्व परिषद क्या छुपा रही !  

पूर्व परिषद 100 करोड़ के विकास कार्य का हिसाब क्यों नही दे रही-

कोतमा नगर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि जिस परिषद द्वारा नगर में करोड़ों रुपए का विकास कार्य कराया गया ! और अब कोतमा नगर की जनता को उसी 100 करोड़ के विकास कार्य का हिसाब किताब बताने में परिषद ने चुप्पी साध ली ! ये नगर की आम जनता को समझना होगा कि नगर विकास कार्य के नाम पर पूर्व परिषद ने करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया! और पुनः कोतमा निकाय चुनाव मैदान पर उतर कर आगामी घोटाले की तैयारी में है ! 
नगर की आम जनता को मतदान करनें से पहले इस विषय पर गहरा चिंतन करना होगा नही तो एक बार फिर से तथाकथित भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिल जाएगा और नगर के हालात बद से बदतर हो जाएगें! इसलिए नगर की जनता को सिर्फ खबरों के माध्यम से नही खुद आगें आकर चुनाव लड़ रहें प्रत्याशियों से या फिर प्रचार प्रसार के दौरान उनके समर्थकों से पूर्व परिषद द्वारा किये गए विकास कार्यों का हिसाब मांगे फिर उनके पंक्ष में मतदान करें! अन्यथा आपकी एक छोटी सी गलती आपका एक छोटा सा निजी स्वार्थ पूरे कोतमा नगर को बर्बाद कर देगा! फिर ये ना कहना कि नगर का जिम्मेदार नागरिक जिम्मेदार मीडिया ने नगर की जनता को भ्रष्टाचारियों की करतूतों को नही बताया! अगर पूर्व परिषद ने कोतमा नगर हित में विकास कार्य किया है तो इसमें डर किस बात का पूर्व परिषद बिना डरे बेझिझक होकर नगर की जनता जर्नादन से खुले मंच से सब के सामने यह बताएं कि 5 वर्ष के कार्यकाल में किन किन वार्ड में कितनें कितनें लाख या कितनें करोड़ रुपए की लागत से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का निर्माण कार्य विकास कार्य किया है !

No comments:

Post a Comment