Wednesday, August 24, 2022

तो क्या भाजपा - कांग्रेस गठबंधन से बनेगी नगर सरकार


कोतमा- आमीन वारसी- नगर में चुनावी हलचल देखकर तो कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा कि अबकी बार भाजपा कांग्रेस गठबंधन नगर सरकार बनने जा रही है ऐसा हम इसलिए कह रहें कि 16 अगस्त को वार्ड आरक्षण के बाद से ही दोनों प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस के दावेदार अपनी अपनी दावेदारी पक्की मानकर चुनावी मैदान पर उतर चुके है! अब जनता भले ही वोट ना दे! लेकिन दावेदार अपना अपना वार्ड सुरक्षित कर चुके है कि किसे कहा से चुनाव लड़ना है ! 

एक ओर 15 साल से नगर सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की लम्बी लाइन लगी है जिसमें ज्यादातर वर्तमान परिषद के पार्षद शामिल है बाकी भारतीय जनता पार्टी में नए चेहरे दो चार ही है! 

तो वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी 15 साल से नगर सत्ता से बाहर है इसके बावजूद अब तक सबक नही ले सकी!  अब भी वही पुराने बदनाम चेहरे पर भरोसा करके प्रत्याशी बनाना चाहती है! जो नेता अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता की तर्ज़ पर भारतीय जनता पार्टी दावेदारों से गठबंधन कर सिर्फ अपना जुगाड़ देख रहें है! चाहें फिर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीते या ना जीते लेकिन मैं जरूर जीत जाऊ और जीतकर नगर पालिका अध्य्क्ष या उपाध्यक्ष बन जाऊ ! 

भाजपा कांग्रेस से लगा रही गुहार-

भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनने की उम्मीद लिए हुए उम्मीदवारों को चुनाव हारने का डर सता रहा इसलिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चयन से पहले ही प्रत्याशी बदले जानें की गुहार लगा रहें है! वही एक बदनाम काग्रेंसी अपने निजी स्वार्थ के लिए गुणा गणित करके काग्रेंस पार्टी की वाट लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा! उक्त कांग्रेसी भाजपा से हाथ मिलाकर कांग्रेस पार्टी के कमज़ोर कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है जिनका अपने वार्ड में कोई जनाधार नही है ऐसे कमज़ोर कार्यकर्ता को काग्रेंस पार्टी भाजपा के डरें सहमें दावेदारों के कहनें पर चुनाव मैदान में उतार रही है! जिससेे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी आसानी से चुनाव जीत सकें! 

वही काग्रेंस पार्टी का जो नेता कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को धूल चटा सकता है 
ऐसे दमदार सिपाही नेता को काग्रेंस पार्टी द्वारा दूर रखा जा रहा है ! 

अगर ऐसा हुआ तो निश्चित ही काग्रेंस पार्टी एक बार फिर नगर सरकार बनाने से चूक जाएगी ! 

अगर मजबूती से काग्रेंस पार्टी अपने प्रत्याशी और पार्टी को जीत दिलाना चाहती है तो टिकट वितरण कर्ता सबसे पहलें खुद ही समस्त वार्ड का अच्छी तरह से सर्वे करलें या फिर करा लें देखले समझ ले कि कौन सा कार्यकर्ता उम्मीदवार कौन से वार्ड से जीत सकता है सिर्फ उसे ही प्रत्याशी बनाएं! अन्यथा काग्रेंस पार्टी का नगर सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नही होगा बल्कि वर्ष 2023 आगामी विधानसभा चुनाव में भी हार का मज़ा चखना पड़ सकता है ! 

अभी भी समय है काग्रेंस पार्टी के घटिया सोच वाले नेता गठबंधन की विचारधारा को भूलकर काग्रेंस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की योजना बनाएं ! 

नगर की जनता का क्या है प्रत्याशी पसंद नही आया तो तीसरा मोर्चा निर्दलीय या नोटा तो है ही !

No comments:

Post a Comment