दोषियों पर नही हुई तो कार्यवाही कांग्रेस करेगी जनांदोलन-
कोतमा- आमीन वारसी- नगर वासियों को मालूम हो कि नगर पालिका द्वारा बीते 5 वर्ष में एक से बढ़कर घोटाला किया गया है जिसमें एक अध्याय आज और जुड़ गया बता दे कि नगर वासियों को बड़ी हैरान कर देने वाली बात यह है कि आज कल कोतमा रविवार बाजार के दिन बैठकी वसूली मात्र 640 छ: सौ चालीस रुपए हो गई है!
तो क्या बाजार बैठकी वसूली राशि से भ्रष्टाचारी लड़ेंगे चुनाव-
नगर में जन चर्चा है कि एक बाद एक भ्रष्टाचार करनें के बाद वर्तमान नगर पालिका परिषद पुनः बाज़ार बैठकी वसूली राशि से चुनाव लड़ने की तैयारी में है! और सच भी यही है कि अगर नगर की जनता एवं नगर पालिका के पैसे से जनप्रतिनिधियों का घर बार नही चलता तो कोई भी व्यक्ति नेता कभी भी नगर पालिका अध्य्क्ष एवं पार्षद बनना नही चाहता!
और फिर हमनें तो पहले ही कह दिया है कि नगर पालिका जनप्रतिनिधियों के लिए चारागाह बन चुका है! बस अब कोतमा नगर की जनता को समझना होगा कि नगर से भ्रष्टाचार समाप्त करना है या फिर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है!
बाज़ार बैठकी वसूली राशि का मिलकर हो रहा बंदरबांट
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि कोतमा नगर अनूपपुर जिले का सबसे समृद्ध व सबसे बड़ा बाजार क्षेत्र है जहाँ अनहट आम दिनों में बाजार बैठकी वसूली 2500 सौ से 3000 हज़ार तक की वसूली हो जाती है एवं रविवार बाजार को यह राशि बढ़कर लगभग 20000 बीस हजार तक हो जाती है!
लेकिन विगत दिनों नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा रविवार बाजार की बैठकी वसूली मात्र 640 छ : सौ- जमा किया गया है! जिसकी खबर मीडिया में प्रकाशित है, जो कि सामान्यतः स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है
उपरोक्त सम्पूर्ण विषय में परिषद में बडे भ्रष्टाचार की बू आ रही है!
सुनियोजित व संगठित भृष्टाचार है बाजार बैठकी
कोतमा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सोनी ने यह आरोप लगाए हैं कि कोतमा बाजार बैठकी बिना रसीद के वसूली करना अनाप-शनाप राशि वसूलना व रसीद पर नगर पालिका की सील - मोहर न पाया जाना भी लम्बे
समय से किए जा रहे सुनियोजित व संगठित भृष्टाचार की ओर इंगित करता है!
नगर पालिका में नही है पूर्णकालिक राजस्व कर्मचारी-
कोतमा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया कि विभिन्न पत्रकारों के माध्यम से हम तक शिकायत आई है कि कार्यालय में एक भी पूर्ण कालिक राजस्व उपनिरिक्षक नही है! हसलिए कार्यालय में कार्यरत तीन प्रमुख सहायक राजस्व निरिक्षिकों के मध्य बेवजह पर्याप्त कारण के बिना प्रभार की अदला बदली की जाती रही है जो कि किसी नियम में नही है! उक्त समस्त भ्रष्टाचार को पुलिस कार्यवाही के माध्यम से ही जनता के सामने
लाया जा सकता है!
एक सप्ताह में नही हुई जांच कार्यवाही तो कांग्रेस करेगी आंदोलन-
कांग्रेस ने यह मांग रखी है कि उक्त मामले में सघन जाँच व पुलिस विवेचना के मद्देनजर दोषी कर्मचारियों पर प्राथमिकता दर्ज हो ताकि संलिप्त संदेही अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का नाम उजागर हो सके और दोषी जनों को भृष्टाचार के लिए दण्ड मिल सकें ऐसी कार्यवाही अपेक्षित है!
आज दिनांक से एक सप्ताह के भीतर यदि अपेक्षित कार्यवाही कर प्रमुख दोषीजनों को दण्डित नहीं किया जाता तो समस्त कांग्रेसजन सडकों पर उतरकर भ्रष्टाचार उजागार करने के लिए जनान्दोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होगें!
ये रहे उपस्थित-
कोतमा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कोतमा एसडीएम मायाराम कोल को ज्ञापन सौंपतें हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सोनी,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी एडवोकेट वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री प्रसाद ताम्रकार, मुशर्रफ अली,जसवीर सिंह, रूपा गुप्ता,राजा सहेंद्र बंशल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें!
No comments:
Post a Comment