Friday, July 22, 2022

भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता ने कटाई पार्टी की नाक


कोतमा- आमीन वारसी- हम बात कर रहें भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला किसान मोर्चा महामंत्री एवं कोतमा  जनपद के उपाध्यक्ष सारंगढ़ निवासी अभिषेक सिंह की जो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं भारतीय जनता पार्टी व संगठन के मुखिया के आर्दशों पर चलतें हुए विधायक सासंद खरीद फरोख्त की तर्ज़ पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों के आदेशा अनुसार कोतमा जनपद पंचायत अंतर्गत नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों की खरीद फरोख्त कर रहें है! जिसका एक आडियो शोसल मीडिया में सुर्खिया बटोर रहा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी अभिषेक सिंह नवनिर्वाचित आदिवासी महिला जनपद सदस्य श्रीमती कंचन कुवर के पुत्र को धमका रहें है ! 

या यू कहें कि भारतीय जनता पार्टी की नाक कटवा रहें है ! 

अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने से क्या फायदा-

आखिर नेतागण जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य नगर पालिका नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद बनने के लिए नेता किसी भी हद तक गिरने को क्यू तैयार रहतें है! आखिर इन पदों में क्या रखा है नेताओं की ओछी हरकतों से तो यही साबित होता है कि राजनीति अब समाज सेवा नही व्यापार बन चुका है हर वो ऐरा गैरा व्यक्ति नेता बनना चाहता है साथ ही जल्द से जल्द अध्यक्ष उपाध्यक्ष जैसे अच्छे पदों पर बैठकर मलाई खाना चाहता है! नेता अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के लिए लाखों रुपए बाटता है और अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के बाद वही नेता करोड़ों रुपए कमा रहा है ! 

और अगर ऐसा नही है तो भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता अभिषेक सिंह जनपद उपाध्यक्ष बनने के लिए नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों को दो दो लाख रुपए क्यों बाट रहें! मतलब साफ़ है अभिषेक सिंह पुन: कोतमा जनपद उपाध्यक्ष बनकर शासन द्वारा कोतमा जनपद पंचायत अंतर्गत जो विकास कार्य निर्माण कार्य कराया जाएगा उसमें बंदरबांट कर मलाई खा सकें ! 

अजीबोगरीब खेल है भारतीय जनता पार्टी का एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्सर मंच से यह कहते नज़र आते है कि मैंने इस जिले को ग्रामीण विकास योजना के तहत इतने करोड़ रुपए दे रहा हूँ! नगरीय विकास योजना के तहत इतनें करोड़ रुपए दे रहा हूँ और दूसरी ओर अपनी पार्टी के दलाल रूपी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य पार्षद को भ्रष्टाचार करने लिए बैठा देते है! वो इसलिए कि यही भ्रष्टाचारी अवैध कारोबारी देवतुल्य कार्यकर्ता लोकसभा विधानसभा सहित अन्य चुनाव में आमजनता को बरगला कर बेवकूफ बनाकर पार्टी को वोट दिलाएगा साथ ही किए गए उक्त भ्रष्टाचार के पैसे से पार्टी कार्यक्रमों में सहयोग भी करेगा !

No comments:

Post a Comment