कोतमा- आमीन वारसी- अनूपपुर जिले की 2 नगर पलिका एवं 3 नगर परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित हुए! जिसमें नगरीय निकाय अनूपपुर, पसान, नगर परिषद डोला, बनगवॉ, डूमरकछार के आम निर्वाचन 2022 की मतगणना में अनूपपुर नगरीय निकाय के 15 वार्डो में 7 पर भाजपा 3 पर कांग्रेस एवं 5 वार्डो में निर्दलीयों ने बाजी मारी हैं !
इस तरह अनूपपुर नगर पालिका में भाजपा बहुमत से एक पायदान पीछे मतलब यह कि दोनों प्रमुख दल को अनूपपुर नगर पालिका में अपना अध्यक्ष बैठाने के लिए निर्दलीयों के आगें झोली फैलानी पडे़गी! अब देखना यह है कि अनूपपुर नगर पालिका में अध्यक्ष बैठाने के लिए कौन सफल होता है !
वही नगर पालिका परिषद पसान की बात करें तो पसान नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 वार्डो में 9 वार्डो पर भाजपा 5 वार्ड में कांग्रेस एवं 4 वार्डो में निर्दलीय काबिज हुए है !
नगर पालिका पसान में भी सत्ता धारी भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने से एक पायदान पीछे रह गई! मतलब पसान नगर पालिका में भी दोनों प्रमुख दलों को निर्दलीयों के आगें झुकना होगा साथ ही भारतीय जनता पार्टी मजबूरी वश किसी एक निर्दलीय पार्षद को उपाध्यक्ष भी बनाना पड़ सकता है! क्योंकि भाजपा से नाराज़ उम्मीदवार ही पार्षद घोषित हुए है !
अब बात करते है नई नवेली नगर परिषद डोला की जहाँ कूल 15 वार्ड है जिसमें 6 वार्ड में भाजपा 4 वार्ड में कांग्रेस और 5 वार्ड में निर्दलीयों ने बाजी मारी है !
नगर परिषद डोला में भी निर्दलीयों ने प्रमुख दलों का खेल बिगाड़ा है !
यहाँ पर भी दोनों प्रमुख दलों को अध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलीयों से भीख मांगनी पड़ेगी! क्योंकि भाजपा कांग्रेस दोनों के पास बहुमत नही है !
यहाँ तो निर्दलीयों की सरकार
नगर परिषद बनगंवा में कुल वार्ड 15 जिसमें भाजपा 5 वार्ड में कांग्रेस 1 वार्ड में शेष सभी वार्ड में निर्दलीयों ने अपना झंडा लहराया है ! बंनगवा की जनता ने दोनों प्रमुख दल भाजपा कांग्रेस को बाहर रास्ता दिखा दिया है !
सिर्फ एक में भाजपा को स्पष्ट बहुमत-
नगर परिषद डूमर कछार के कुल 15 वार्ड में भाजपा 10 वार्ड में काबिज हुई तो वही शेष वार्ड 5 में निर्दलीयों ने कब्जा कर लिया! यहां पर कांग्रेस का खाता नही खुल सका !
नगर पालिका अनूपपुर नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्रमांक 1 अंजुलिका सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 संजय कुमार चौधरी भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 रियाज अहमद (राजू) निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 दीपक शुक्ला कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 5 संध्या राय भाजपा वार्ड क्रमांक 6 गणेश रौतेल भाजपा,वार्ड क्रमांक 7 प्रवीण आशीष त्रिपाठी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 रीनू सोनी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 अनिल कुमार पटेल भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 मुन्नी बाई कोल भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 प्रवीण सिंह चंदेल भाजपा,वार्ड क्रमांक 12 सुनीता राधिका वियानी निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 13 सोनाली तिवारी भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 कंचन गजेंद्र सिंह निर्दलीय एवं वार्ड क्रमांक 15 सुभाष पटेल निर्दलीय ने जीत दर्ज की हैं !
नगर पालिका पसान नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्रमांक 1 पूजा सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 अजय यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 रूपेश सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 4 विकास जायसवाल, भाजपा, वार्ड क्रमांक 5 सरोज लोधी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 6 अलका लाल बहादुर जायसवाल, भाजपा, वार्ड नं क्रमांक 7 अजय यादव निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 पुष्पा सिंह श्याम कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 सुशील तिवारी भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 चैनू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 आफरीन बिलाल हुसैन कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 अब्दुल कलाम, भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 दीपक सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 दीपाली साहू भाजपा वार्ड क्रमांक 15 अर्चना मुंगेरिया भाजपा, वार्ड क्रमांक 16 सकून पनिका भाजपा, वार्ड क्रमांक 17 राम अवध सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 18 इंद्रलाल केवट, निर्दलीय ने बाजी मारी हैं !
नगर परिषद डोला नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड क्रमांक 1 से निर्दलीय अवधेश राय, वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय रुकमुन कोल, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा महादेव गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 4 से निर्दलीय प्रियंका सिंह, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा की माया शैलेश सिंह, वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा सुरेश रेनू, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा रवि शंकर तिवारी, वार्ड क्रमांक 8 कांग्रेस सिरवन सिंह, वार्ड क्रमांक 9 से निर्दलीय पंकज दुबे, वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेस संतोष सिंह, वार्ड क्रमांक 11 भाजपा के तीरसिया बाई,वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस गोविंद प्रजापति, वार्ड क्रमांक 13 से जगदीश जयसवाल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 से प्रीति सिंह निर्दलीय एवं वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा भाजपा उम्मीरदवार पवन सिंह ने जीत दर्ज की हैं !
नगर परिषद डूमर कछार वार्ड क्रमांक 1 चंदा देवी महरा भाजपा ,वार्ड क्रमांक 2 निर्दलीय विजेंद्र देवांगन,वार्ड क्रमांक 3 भाजाप बिड्डू शर्मा वार्ड क्रमांक 4 निर्दलीय निर्भय राव वार्ड क्रमांक 5 कुमारी कंचना मेहता भाजपा वार्ड क्रमांक दिव्या मेहता भाजपा वार्ड क्रमांक 7 सविता यादव निर्दलीय वार्ड क्रमांक 8 रवि सिंह भाजपा,वार्ड क्रमांक 9 डॉ. महेश चौहान भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 जितेंद्र चौहान भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 रंजीत वर्मा भाजपा,वार्ड क्रमांक 12 सुनील चौरसिया निर्विरोध भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 रीता पालीवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 निर्दलीय पार्वती एवं वार्ड क्रमांक 15 निर्दलीय राकेश (रिंकू) दीवान विजयी हुए हैं!
नगर परिषद बनगंवा वार्ड क्रमांक 1 से पार्वती पनिका निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 2 राजकुमारी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 ललई कोल भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 आशा जयसवाल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 सरला सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 सविता देवी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 रीता भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 गिरजा प्रसाद विश्वाकर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 मनोज चंदेल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 10 संगीता सोनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 विकाश प्रताप सिंह निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 12 समय लाल पटेल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 13 प्रमोद कुमार शुक्लार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 14 यशवंत सिंह निर्दलीय एवं वार्ड क्रमांक 15 से धनंजय कुमार कांग्रेस के विजयी हुए हैं !
No comments:
Post a Comment