कोतमा- आमीन वारसी- ऐसा हमारा नही पवित्र नगरीय अमरकंटक वार्ड नं 3 निवासी महिला भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद कुसुम कली का कहना है जिसनें बिना किसी डर व भय के अपनी ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश गौतम पर पैसा लेकर पार्टी टिकट दिए जाने का खुला आरोप लगाया है ! साथ ही उक्त महिला ने यह भी कहा कि मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया व भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रिजेश गौतम से मेरी जान को खतरा है! ब्रिजेश गौतम और रोशन पनारिया द्वारा गुंडे भेज कर गुंडागर्दी कराई जा रही ! भाजपा नेत्री कुसुम कली यह भी कह रही कि ब्रिजेश गौतम के विरुद्ध 17 तारीख के बाद एक काला चिट्ठा खोलेगी जिससे हो सकता है कि ब्रिजेश गौतम को जेल भी जाना पड़े और मै भेजूगी !
कहतें है कि यूही धुआँ नही उठता कही ना कही आग जरूर लगीं होगी तभी तो धुआँ उठा रहा! मतलब साफ़ है कि इस महिला के पास जरूर कोई ऐसा सूबूत है जो भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष कहें जानें वाले ब्रिजेश गौतम को मीडिया के सामने लाइव आकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए खुला चैलेंज दे रही है ! साथ ही पैसा लेकर टिकट वितरण करने का आरोप भी लगा रही है ! और मंडल अध्यक्ष रोशन पनरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रिजेश गौतम पर गुंडों से जान से मरवा दिए जानें का आरोप भी लगा रही है ! अब सच क्या है ये तो भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रिजेश गौतम और ये भाजपा नेत्री ही जानें !
लेकिन एक सवाल बार बार मन में उठ रहा कि इस तरह से पत्रकारों के सामने आन कैमरा बैठकर अनूपपुर जिले के बड़े भाजपा नेता के खिलाफ बोलना एवं उक्त दिए गए बयान का वीडियो शोसल मीडिया यूट्यूब पर अपलोड करना कोई छोटी बात नही है! इसका मतलब यह है कि महिला भाजपा नेत्री ऐसे ही आरोप नही लगा रही जरूर इस महिला के साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है! या फिर ये महिला कोई न कोई ऐसा राज जानती है!अन्यथा एक महिला इतने कांफिडेंट के साथ इतनी बड़ी बात नही कह सकती !
आखिर क्या है उस काले चिट्ठे में जिससे महिला की जान को है खतरा-
अमरकंटक वार्ड नं 3 से भाजपा की पूर्व पार्षद रह चुकी है कुसुम कली जिन्होंने मीडिया के माध्यम से बार बार शासन प्रशासन से मांग कर रहीं है कि मुझे सुरक्षा मुहैया कराया जाए!
वो इसलिए कि शायद पीड़ित महिला कुसुम कली को किसी न किसी से जान को खतरा है !
आखिर वो कौन सा काला चिट्ठा है और उस काले चिट्ठे में किसकी काली करतूत छिपी हुई है ! आखिर भाजपा नेत्री कुसुम कली वो कौन सी राज की बात जानती है जिससे उसकी जान को खतरा है !
ये तो जाचं का विषय है हम तो यही कहेंगे कि उक्त मामलें को अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला से मिलकर पूरे मामलें की जानकारी लेनी चाहिए ! साथ ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को भी अमरकंटक निवासी पीड़ित महिला भाजपा नेत्री कुसुम कली द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रिजेश गौतम एवं मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया पर लगाएं जा रहें आरोप को गंभीरता से लेते हुए उचित जाचं कराकर दोषी पाए जानें पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए !
इनका कहना: मैंने जो भी बयान दिया है वो बिल्कुल सत्य है मै पीछे हटने वालों में से नही हूँ मैंने जो कहा है वो करूगीं मेरी लड़ाई जारी रहेगी !
कुसुम कली
पूर्व भाजपा पार्षद
वार्ड नं 3 अमरकंटक !
No comments:
Post a Comment