Sunday, April 3, 2022

बलात्कारी बाबा का सहयोगी निकला ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक

   
राज निवास गैंगरेप मामले में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक गिरफ्तार, महंत सीताराम को भागने में भी की थी मदद, रेप कांड में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार-

कोतमा - आमीन वारसी - मध्यप्रदेश रीवा में नाबालिग से राज निवास में हुए गैंगरेप मामले में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है! राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनके सबंध प्रदेश के गृहमंत्री,नरोत्तम मिश्रा   विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से लेकर भाजपा- कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से है! जांच के दौरान पुलिस ने राज निवास में हुए कथित गैंगरेप के आरोपियों के साथ ही अध्यक्ष को भी दोषी पाया है ! इतना ही इन दोनों ने मुख्य आरोपी महंत सीताराम को भागने में भी मदद की थी। नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है! 

अपराध पर पर्दा डालने के लिए ब्राह्मण महासभा का गठन किया-

रीवा एसपी नवनीत भसीन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संजय त्रिपाठी ने अपराध पर पर्दा डालने के लिए ही ब्राह्मण महासभा का गठन किया था और उसका अध्यक्ष बन गया! आरोपी संजय ने अपने सगे भांजे को संयोजक बना दिया! महासभा की आड़ में यह देश प्रदेश के कई नेताओं से तालमेल बना लिए थे! इनके सबंध गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से है! हत्या का दोषी पाए जाने पर जेल में था! न्यायालय से पैरोल मिलने पर कई सालों से जेल बाहर है! जेल से बाहर के बाद से ही अवैध वसूली धमकी मारपीट में लिप्त था! अब संजय पर महंत सीताराम दास का सहयोग करना और कूटरचना करने का आरोप है! पुलिस ने 1 अप्रैल को भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया और सिविल लाइन थाने ले आये और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से महंत श्री राम जानकी मंदिर बहराइच, संजय त्रिपाठी अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा,संयोजक अंशुल मिश्रा और तौफीक अंसारी को जेल भेज दिया गया है! 

अपराधिक मामले में हिन्दू मुस्लिम भाई भाई- 

जी हा हिन्दूत्व का ठेका ले रखें ऐसे अपराधी प्रवत्ति के लोग जो राजनीति एवं धर्म का चोला ओढ़कर अपने निजी स्वार्थ के लिए देश प्रदेश में हिन्दू मुस्लिम भाई चारे में नफरत बाटना जहर घोलने का काम करते है ! और जब अपराध करने की बात आती है तो संजय अंशुल तौफीक जैसे अपराधी आपस में मिलकर अपराध को अंजाम देते है! इसका एक और उदाहरण रीवा के राज निवास में देखने को मिला जहाँ दुष्कर्म का आरोपी दुष्कर्मी बाबा महंत के सहयोगी रहें ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय एवं महासभा प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा और एक मुस्लिम आरोपी तौफीक अंसारी शामिल है ! हलाकि इन चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है ! बता दे कि ऐसे अपराधियों का कोई धर्म कोई मजहब नही होता ये लोग धर्म और समाज को कलंकित करने का काम कर रहें है! ये सिर्फ और सिर्फ एक अपराधी है ! जिनका पेशा है सिर्फ अपराध करना ! ऐसे ही चंद असामाजिक तत्वो की वजह से धर्म व समाज बदनाम होता है ! ऐसे अपराधियों को तत्काल ही समाज से बहिष्कृत कर देना चाहिए साथ ही हम सभी को कठोर से कठोर सजा की माग करनी चाहिए जिससे निश्चित ही समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा ! 

 आरोपी संजय थाने में फूट-फूट कर रोया -

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी थाने में फूट-फूट कर रोया और बेगुनाही पेश करता रहा! उसने कहा मै निर्दोष हूंँ! मुझे फंसाया गया है!आरोपी संजय ने कहा कि मैं शिवराज के लिए 8 सालों से काम कर रहा हूँ! पुलिस जैसे ही कोर्ट में पेश करने ले गई! तो आरोपी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय ने भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए! इन दिनों प्रशासन वांटेड अपराधियों को चिन्हित कर रही है! इतना ही नहीं अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही भी कर रही है! चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों ना हो! एस एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि मुख्य आरोपी बलात्कारी महंत बहराइच यूपी का गद्दी प्रमुख है ! 

गौरतलब की राज निवास गैंगरेप में मुख्य आरोपी बलात्कारी महंत श्री राम जानकी मंदिर बहराइच यूपी का गद्दी प्रमुख है। इतना ही नहीं कथा व्यास-वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि वेदांती जी महाराज श्रीधाम अयोध्या इसके सगे सम्बन्धी है! मुख्यमंत्री शिवराज के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस एक एक करके सभी अपराधियों की कुंडली बना रही है ताकि उनको सजा दी जा सके !

No comments:

Post a Comment