Saturday, March 19, 2022

चोरी गए समान सहित 5 आरोपियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर- आमीन वारसी- रामनगर थाना अंतर्गत विनयशंकर दुबे निवासी गोपाल पण्डाल द्वारा दिनांक 11 फरवरी को रामनगर थाने में रिपोर्ट की गई कि वह दिनांक 10/03/2022 को रात्रि करीबन 11.00 बजे अपने 2 दोस्तों के साथ डोला से आ रहा था व एस.टी.पी. कम्पनी के पास मोबाईल व अपने अन्य आवश्यक सामान रख कर फ्रेश होने चला गया था वापस आकर देखा तो उसके दोस्तो के (03 मोबाईल कीमती 30000/-रूपये नहीं थे रिपोर्ट के अपराध क्र. 84/22 धारा 379 ताहि कायम किया गया साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई वही दिनांक 18/03/2022 को श्यामजी चौधरी निवासी बाबू लाईन राजनगर की रिपोर्ट पर 30 मीटर केबल वायर कीमती करीबन 45000/- रुपये कमल नगर सब स्टेशन से चोरी होने के सम्बंध में रिपोर्ट की गई जिसमें अपराध क्र. 97/22 धारा 457,380 ताहि कायम किया गया व दिनांक 19/03/2022 को रवि कुमार मिश्रा निवासी वार्ड न.09 राजनगर की रिपोर्ट पर 02 मोबाईल कीमती 25000/- रुपये घर से चोरी चले जाने पर अप.क्र. 98/22 धारा 457,380 ताहि कायम किया गया।क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से लोग थे परेशान रामनगर थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर देखते हुए लोगो मे जन आक्रोश था इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक अनूपपुर,अति.पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर  एस.डी.ओ.पी. कोतमा द्वारा चोरी की घटनाओं की पता साजी हेतु निर्देशित किया गया जिनके मार्ग दर्शन व निर्देशन में थाना प्रभारी आर.के.बैस के नेतृत्व में उप निरीक्षक पूरन लिल्हारे, प्रआर.सनत द्विवेदी, प्रआर.संजीव त्रिपाठी, प्रआर.निरंजन खलखो, आर अशुकुमार आर कपिल देव द्वारा लगातार चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु सक्रियता से मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पता साजी के प्रयास किये गए एवं संदेही अजय चौहान निवासी पुलिया दफाई पौराधार,धरम साह चौहान निवासी पुलिया दफाई पौराधार शनि कुमार विश्वकर्मा निवासी सरगुजिया दफाई पौराधार, दीपक उर्फ सनम विश्वकर्मा निवासी पौराधार. ओम प्रकाश अगरिया निवासी पेन्ड्रा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जाकर उनके कब्जे से अप0क0 84/22 में चोरी गये 03 मोबाईल फोन कीमती करीबन 30,000/- रूपये, अप०क० 98 / 22 में चोरी गये 02 मोबाईल कीमती करीबन 25,000/- रूपये का कुल कीमती 55,000/- रूपेय का जप्त किया गया।
केबल चोरी करने वाला आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
इसी प्रकार संदेही रवि रजक निवासी बाजार दफाई राजनगर तथा धर्मेंद्र मिश्रा निवासी सीआरओ दफाई राजनगर के कब्जे से अप0क0 97/22 में चोरी गये बिजली का केवल करीब 30 मीटर कीमती करीबन 45,000/- रूपये का जप्त किया गया। इस प्रकार थाना रामनगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग दर्शन में सक्रियता से चोरी की तीन घटनाओं में 05 मोबाईल फोन कीमती करीबन 55,000/ रूपये का तथा 30 मीटर बिजली का केबल कीमती 45000/- रूपये कुल कीमती 1,00,000/- रूपये का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

No comments:

Post a Comment