Saturday, November 27, 2021

नपा अध्यक्ष व सी एम ओ को नही है भूमिहीन परिवार की कोई खोज खबर

कोतमा - आमीन वारसी- एक ओर देश के प्रधानमंत्री हर एक गरीब परिवार को पक्के मकान पीएम आवास योजना के तहत देने के सपने सजाए बैठे हैं और वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा व सीएमओ विकास चंद्र मिश्रा प्रधान मंत्री के सपनों को तोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। नगर पालिका परिषद कोतमा के सभी वार्डों के भूमिहीन गरीब परिवार हितग्राहियों को पक्के मकान पीएम आवास योजना के तहत मिल सके,इसके लिए बकायदा वर्ष 2020-21 में नगर पालिका परिषद कोतमा को 1 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत होकर नपां.के खाते पर आए,किंतु नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा एवं सीएमओ, इंजीनियर,पीएम आवास प्रभारी, सह प्रभारी की घोर लापरवाही के कारण पीएम आवास योजना की राशि 1करोड़ 75 लाख रुपये भूमिहिन गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य पर खर्च न कर सके इसलिए वह संपूर्ण राशि केंद्र सरकार के पास वापस चली गई।

भूमिहीन गरीब परिवार पीएम आवाज से वंचित -

नगर पालिका की उदासीनता के कारण बीते 4 वर्षों से कोतमा नगर पालिका अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा है।पूर्व परिषद द्वारा किए गए निर्माण विकास कार्यों का शिलान्यास पटल (बोर्ड )से पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश सोनी का नाम हटाकर नपां.अध्यक्ष मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा अपना नाम  शिलान्यास पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखाकर विकास कार्य के नाम पर सिर्फ वाह वाही लूटा है।जबकि नगर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत नगर की आम जनता अपने खुले आखों से देख रही है कि नगर का विकास किसने किया है इसकी साक्षी है।नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 कुदरी टोला स्थित शासकीय भूमि पर 199 भूमिहीन गरीब परिवारों के भूमि स्वीकृत हुई और केंद्र सरकार द्वारा 1 करोड़ 75  लाख रुपए पीएम आवास के लिए स्वीकृत करते हुए नगर पालिका कोतमा के खाते में भेज दिए गए परंतु नगर पालिका अध्यक्ष मोहनी धर्मेंद्र वर्मा एवं सीएमओ विकास चंद्र मिश्रा,उपयंत्री ने सभी वार्डों के भूमिहीन गरीब हितग्राही की कोई खोज खबर नहीं ली,जिस कारण भूमिहीन हितग्राहियों को न भूमि का पट्टा मिला,न पीएम आवास योजना का लाभ और मजे की बात यह है कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी अपनी अपनी नाकामियों को दूर करने के बजाए एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहें। 

इनका कहना-

नपां.अध्यक्ष मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा एवं सीएमओ को नगर के भूमिहीन गरीब परिवारों की नहीं कोई चिंता,नगर के सभी वार्डों के भूमिहीन गरीब हितग्राहियों को पीएम आवास के तहत योजना का लाभ अब तक मिल जाना चाहिए था किंतु आज वहीं भूमिहीन गरीब परिवार पीएम आवास योजना से वंचित है यह नगर पालिका की घोर लापरवाही है। मेरे संज्ञान में यह मामला आया है मैं स्वयं विधानसभा सत्र में उपरोक्त मामले को जोर-शोर से उठाऊगा।

सुनील सराफ 
विधायक कोतमा

इनका कहना -

सभी नगर पालिका परिषद से पीएम आवास की स्वीकृत राशि सरकार ने वापस मंगा लिया है, जल्द ही सभी पात्र भूमिहीन गरीब हितग्राहियों को पीएम आवास राशि उनके खाते पर आ जाएगी।

विकास चंद्र मिश्रा
सीएमओ नपां.कोतमा

इनका कहना -

पात्र भूमिहीन गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत एक भी व्यक्ति को अब तक लाभ नहीं मिल पाए कहीं न कहीं नगर पालिका परिषद कोतमा एवं राजस्व विभाग की घोर लापरवाही मैं मानता हूं।

प्रभात मिश्रा,उपाध्यक्ष 
नगर पालिका कोतमा

इनका कहना- भूमिहीन परिवार को पीएम आवास न मिलनें का कारण यह है कि राजस्व विभाग द्वारा समय पर भूमि आवंटित नही की गई साथ ही अधिकार पत्र पट्टा वितरण नही किया गया इसलिए हितग्राहियो को पीएम आवास नही मिल सका हम प्रयास करेंगे की जल्द ही सभी भूमि हीन परिवार को पी एम आवास मिल सकें।
     
  श्रीमती उर्मिला हनुमान गर्ग 
लोक निर्माण विभाग सभा पति नगर पालिका परिषद कोतमा   


यदि आज नगर के भूमिहीन गरीब परिवार को पीएम आवास योजना से वंचित होना पड़ा,कारण मात्र सम्पूर्ण नगर पालिका परिषद की फैलीयर है भूमि स्वीकृत होने के बाद भी पीएम आवास की राशि पात्र हितग्राही को राशि बंटित नहीं किया,जिसकी मैं घोर निंदा करता है ,जिम्मेदार नपां. अध्यक्ष मोहिनी धर्मेन्द वर्मा विकास कार्य की निगरानी व गुणवत्ता कार्यो की  कोई खोज खबर नहीं ,सभी पात्र हितग्राही की सूची के बाद भी पीएम आवास योजना की राशि खर्च नहीं कर सके,यह सब नगर वासियों का दुर्भाग्य है ऐसे जिम्मेदार अध्यक्ष अपने उत्तरदायित्व को नहीं समझ पा रहे हैं। 

मनोज सोनी 
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोतमा

इनका कहना -

199 भूमिहीन गरीब परिवारों को पीएम आवास की राशि 1 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत होकर नगर पालिका परिषद कोतमा में आई और नगर पालिका की जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने भूमिहीन गरीबों की कोई खोज खबर नहीं, हितग्राहियों की संपूर्ण सूची एवं भूमि स्वीकृत होने होने के बाद गरीबों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया, आज पीएम आवास की मोटी रकम सरकार के पास वापस चली गई उस राशि का सही उपयोग नहीं हो सका  यह दुर्भाग्य पूर्ण है ,जैसे ही इस बात की जानकारी लगी हमने जोरो से इस मुद्दे को उठाया और नगर पालिका परिषद में आंदोलन भी किया ।

गुड्डू चौहान 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपूर।

No comments:

Post a Comment