कोतमा- आमीन वारसी- ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति भाजपा के लाड़ले मंत्री बिसाहूलाल द्वारा सवर्ण महिलाओं पर जिस तरह से अभद्र टिप्पणी की गई है जिसकी कांग्रेस पार्टी सहित हम सभी लोग कठोर शब्दों में कड़ी निंदा करते है साथ ही मनोज सोनी ने कहा कि जिसने अपने निजी स्वार्थ के लिए अपना जमीर बेच दिया हो वो क्या जानें महिलाओं का मान सम्मान करना ये कोई नई बात नही है।मंत्री जी ने जैसे ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते दलबदलू हुए तभी से इनके बड़े बोल निकले लगें है इससे पहले अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी पर भी अभद्र टिप्पणी की थी जिस पर चुनाव आयोग ने तो नोटिस दिया था।लेकिन भारतीय जनता पार्टी व संगठन तब भी चुप था और आज भी चुप है।
भाजपा नेत्रिया क्यू है चुप-
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सोनी कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शहडोल संसदीय क्षेत्र की महिला सांसद हिमाद्री सिंह अनूपपुर जिला पंचायत अध्यक्ष महिला कोतमा पसान एवं जैतहरी नगर पालिका अध्यक्ष भी महिला है साथ ही कई महिलाएँ भारतीय जनता पार्टी की पद अधिकारी है उनसे मेरी अपील है कि माताओं बहनों पर इस तरह अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री जी पर आप लोगों द्वारा भी दो शब्द कहें जाएं साथ ही कार्यवाही की मांग की जाएं आप लोग क्यू चुप है।
भाजपा मंच से करती है महिलाओं का अपमान-
भारतीय जनता पार्टी नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम रखकर महिलाओं को बुलाकर भरी सभा में उसी सम्मान समारोह कार्यक्रम में किसी न किसी बहाने भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक मंत्री खुले मंच से सरेआम नारी का अपमान करने का काम करते है इसके अनेकों उदाहरण है जिसकी हम कड़ी निंदा करते है।
क्या भारतीय जनता पार्टी व संगठन सरे-राह महिलाओं का अपमान करने वाले अपने लाड़ले मंत्री बिसाहूलाल पर कार्यवाही करेंगी अगर भूल से भी अन्य राजनैतिक दल या किसी आम व्यक्ति से इस तरह का अपराध हो गया होता तो अब तक यही भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा जगह-जगह ज्ञापन सौंपा जाता कार्यवाही की मांग कर रहें होते लेकिन अपने लाड़ले मंत्री के बड़बोलेपन पर खामोश है।आखिर इस तरह से महिलाओं का अपमान करने वाले भाजपा मंत्री पर भारतीय जनता पार्टी व संगठन कोई कार्यवाही करेगी या फिर अब भी बिसाहूलाल के दलबदल वाले कर्ज तले दबी रहेंगी।
No comments:
Post a Comment