कोतमा- आमीन वारसी- एक वो दिन थें कि पूरे शहडोल संभाग में कोतमा नगर पालिका द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाती थीं और आज एक दिन है कि कोतमा नगर की आम जनता खुद नगर पालिका की कार्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।जब विपक्ष सत्ता में बैठे लोगों पर सवाल खड़े करें तो समझ में आता है कि यह विपक्ष का राजनैतिक धर्म है सत्ता पंक्ष का विरोध करना लेकिन जब आम जनता ही सत्ता में बैठे लोगों के विरोध में आवाज बुलंद करने लगें तो समझ लीजिए कि मामला गंभीर है।आखिर ऐसा क्यो इससे पहले भी मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रही है इससे पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के थें।उपाध्यक्ष सहित ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद थें।और आज भी नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की है उपाध्यक्ष सहित अधिकतर पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी के है।तो फिर नगर विकास में ग्रहण कैसे लगा।कभी नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष पार्षद धरनें पर बैठ जाते है तो कही पीड़ित आम जनता नगर पालिका की कार्य प्रणाली से नाराज़ दिखाई पड़ रही ।आज से 4 वर्ष पहले नगर के हालात ऐसे न थें सभी नगरवासी नगर पालिका की कार्य प्रणाली से बहोत खुश थें नगर पालिका द्वारा दिए जानें वाली मूल भूत सुविधा जैसे नाली साफ़ सफाई सड़क बिजली पानी सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियो को दिया जा रहा था साथ ही नगर का चहुमुखी विकास भी किया गया था कोई भी व्यक्ति नगर पालिका के कार्य व्यवहार से परेशान नही था।सिर्फ वही लोग परेशान थें जिन्हे नगर विकास होने से परेशानी थी। लेकिन इन 4 वर्षों में नगर की चाक चौबंद व्यवस्था पूरी तरह धरासाई हो चुकी है।कोतमा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नं 7 हरिजन बस्ती में निवासरत लोगों कि समस्याओं को सुनकर यही प्रतीत हो रहा हरिजन बस्ती के लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा दिए जानें वाली मूल भूत सुविधा को हम तरस रहे हैं।जिससे परेशान होकर हरिजन बस्ती के महिलाऐं एवं पुरुषों ने कोतमा नगर पालिका में धरना देने पहुंचे थें जहां परेशान हाल लोगों ने हमारी मांगे पूरी करो,नगर पालिका होश में आओ के नारे लगाए गए।आखिर क्यों वो इसलिए कि हरिजन बस्ती में सड़क नाली बिजली पानी साफ़ सफाई पी एम आवास जैसी मूल भूत सुविधा मुहैया करा पाने में नगर पालिका असमर्थ है।जबकि कई बार वार्ड नं 7 के रहवासियों ने नगर पालिका में अपनी बात रख चुके हैं मगर कोई सुनने वाला नही आखिर में मजबूर होकर नगर पालिका में धरना देने पहुंचे।
भाजपा नेता खुद परेशान-
मज़े की बात यह है कि वार्ड नं 7 के भाजपा नेता सन्तोष बंसल शायद वही है जो भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके है इनका कहना है कि हम हरिजन कीड़े मकोड़े की जिंदगी जीने को मजबूर हैं, हमारे वार्ड में नाली सड़क बिजली पानी आवास की कोई व्यवस्था नगर पालिका नही करती जिस कारण हम लोग धरने के लिए विवश हुए है।आगे यदि हमारी सुनवाई नही होगी तो हम आंदोलन के लिए मजबूर है।
अब कहा गए वो नगर विकास का दम भरने वाले नेता
वर्ष 2017 में नगर पालिका चुनाव के दौरान नगर की आम जनता से नगर विकास करने का दावा किया गया था तरह तरह के विकास करेंगे के वादे किए गए थें।लेकिन आज हालात यह है कि नगर की आम जनता नाली बिजली पानी सड़क साफ़ सफाई जैसी मूल भूत सुविधा को तरस रही है नगर विकास की बात तो कोसो दूर है।कही नगर विकास का वादा कही जुमला तो नही था आखिर नगर विकास का दम भरने वाले नेता कहा लापता हो गए शायद आगामी नगर पालिका चुनाव में वापस लौटेंगे लेकिन अब ऐसा नही होगा नगर की आम जनता ई वी एम मशीन का बटन दबाने से पहले पूरे 5 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब लेंगी कि वार्ड और नगर में कितना और क्या क्या विकास कार्य किया गया फिर मुहर लगाएगी ऐसा मै नही कह रहा मै सिर्फ नगर की आम जनता की आवाज को समाचार पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुँचाने की कोशिश कर रहा हूँ।
No comments:
Post a Comment