Monday, March 22, 2021

नपा सभागार में की गई प्रेस कांफ्रेंस भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धिया


 कोतमा-आमीन वारसी-भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस कोतमा नगरपालिका सभागर में रखी गयी जिसमे कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल मीडिया से रूबरू हुए।उन्होंने सरकार की उपलब्धिया बताते हुए कोविड 19 के बचाव व रोकथाम के विषयों पर चर्चा हुई साथ ही साथ क्षेत्र की समस्याओं पर व उनके निराकरण के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के विषय पर चर्चा हुई। 
दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के पुनः बनने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा जन सरोकार योजनाओं को बंद किया था उसे पुनः चालू किया गया जिसमें मुख्यरूप से 2 लाख का जीवन बीमा असंगठित मजदूरों को मिलना था ऐसे कई योजनाएं प्रारंभ की गई दूसरी ओर कोतमा  एवं क्षेत्र संबंधित सभी नगरपालिका में कई निर्माण कार्य प्रारंभ किये गए है।जिसमे कोतमा में लिंक रोड शुक्ला ढाबा से कलमुड़ी बायपास तक लगभग 10 करोड़ की लागत रोड का निर्माण कार्य हो रहा है।आगे कोतमा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में तमाम नगरपालिका के हितों व अधिकारो का हनन किया जा रहा था शासन व सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा था ।
अंत मे उन्होंने कोविड 19 की रोकथाम के लिए भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सायरन की आवाज सुनकर चेहरे पर मास्क लगाकर 2 मिनेट का मौन धारण  करने की बात कही ।
प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल नपा अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी धर्मेद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन बिजुरी मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा राजनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुरली गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गर्ग  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मिन्टू सिंह एवं पत्रकार साथी चंद्रशेखर उपाध्याय संतोष मिश्रा रमाकांत शुक्ला प्रदीप मिश्रा रामभुवन गौतम चंदन केवट रामचरण मिश्रा धर्मेन्द्र तिवारी पुनीत सेन शिव सेन राहुल सोनी उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment