Saturday, October 12, 2019

समयावधि खत्म होने के बाद भी चन्द्रा मिनरल्स कर रही काम मे हिला हवाली

4 साल में नही हो सका नल जल योजना का कार्य पूर्ण और 90% राशि भुगतान कर दिया गया

कोतमा/आमीन वारसी - नगर पालिका में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा वर्ष 2014, 15 में लगभग 16 करोड़ की लागत से वार्ड नं 1 से लेकर 15 वार्डो में पाइप लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई करने के लिए ठेका दिया गया था, लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक नल जल  निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा पूरा नहीं किया गया और नगर पालिका परिषद द्वारा कार्य अवधि  समाप्त होने के बाद भी ठेकेदार को समय पर समय दिया जा रहा है इसके बावजूद भी नतीजा जस का तस बना हुआ है !

रेलवे व वन विभाग बना रोड़ा- कोतमा में पदस्थ उपयंत्री ओमवती तिवारी ने बताया कि  ठेकेदार को काम चालू करने से पहले केवई नदी पर वन विभाग वार्ड नंबर 14 के पास रेलवे से अनुमति लेनी थी, लेकिन अनुमति मिलने में विलंब होने पर ठेकेदार ने विलंब से निर्माण कार्य चालू किया गया अब इस बात पर कितनी सच्चाई है परिषद ही जाने !

18 महीने का मिला था समय- कोतमा में पाइप लाइन बिछाने का काम चंद्रा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर को 18 महीने में उक्त निर्माण कार्य पूरा करने का ठेका दिया गया था लेकिन ठेकेदार ने 18 महीनों में सिर्फ 30% ही निर्माण कार्य किए थे जिसमें 6 माह का और समय ठेकेदार को निर्माण कार्य पूरा करने को दिया गया लेकिन ठेकेदार ने इन छह माह में भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया और परिषद भी इस ठेकेदार को तारीख पर तारीख देती चली गई !

20000 रू विलंब शुल्क का रखा था प्रस्ताव- लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री ओमवती तिवारी ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा समय पर निर्माण कार्य पूरा न करने पर हमने परिषद को रोजाना ₹20000 की दर से विलंब शुल्क ठेकेदार के ऊपर लगाने के लिए परिषद को पत्र लिखा था, लेकिन परिषद ने इसे अस्वीकार करते हुए ठेकेदार को तीन बार समय अवधि दे दी जिसमें 18 महीने और दे दिए गए लेकिन इन 18 महीनों में भी अभी तक ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है जिससे कोतमा के लोगों को पानी की उचित सुविधा  अब तक नहीं मिल पा रही है !

अभी तक 90% काम-  कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष मोहनी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी तक ठेकेदार ने 90% काम नगर में पाइप बिछाने का कर दिया है, जल्द ही लोगों को पानी मिलने लगेगा साथ ही ठेकेदार की समय अवधि भी अब खत्म हो गई है, अब समय पर पूरा ठेकेदार कार्य नहीं करता तो विलंब शुल्क लगाकर जल्द ही काम कराया जाएगा पाइप लाइन का काम भी हो जाने से रोजाना कोतमा नगर के लोगों को 20000 लीटर पानी उपलब्ध हो सकेगा साथ ही लोगों  को पानी की समस्या से निजात भी मिल सकेगी !


अगर कार्य अधूरा छोड़ ठेकेदार चलते बना तो कौन होगा जिम्मेदार- अगर चंद्रा मिनरल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ठेकेदार नल जल योजना कार्य अधूरा छोड़ रायपुर चलतें बना तो कौन होगा जिम्मेदार क्योकि नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को कार्य पूर्ण होने से पहले ही 90% राशि भुगतान कर दी गई है। मतलब  नल जल योजना कार्य टेंडर राशि 16 करोड़ की राशि में अब मात्र 10% राशि ही शेष रह गई है।अब नल जल योजना कार्य का भगवान ही मालिक है।


इनका कहना :
वर्ष 2014- 15 में चंद्रा मिनरल निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठेका दिया गया था जिसने 3 बार समय लेकर भी निर्माण कार्य पूरे नहीं किए हैं अभी तक 90% निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं जल्द ही निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे !


ओमवती तिवारी
उपयंत्री नगर पालिका कोतमा

कोतमा नगर में 3 पानी टंकी और  पाइप लाइन बिछने से रोजाना नगर के लोगों को 20000 लीटर पानी मिल सकेगा ! अगर ठेकेदार समय में अब काम पूरा नहीं करेगा तो विलंब शुल्क रोजाना ₹20000 की दर से ठेकेदार से वसूल किया जाएगा !


मोहनी धर्मेंद्र वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा

निश्चित ही पाइप लाइन बिछाने में देरी हुई है जिससे लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है परिषद द्वारा बैठक कर ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करने पर विचार किया जाएगा और जल्द ही निर्माण का पूरा कराया जाएगा !


प्रभात मिश्रा
उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा

निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा होना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं किया और नगर पालिका परिषद ठेकेदार को समय पर समय देती रहीं इससे साफ जाहिर होता है कि नगर पालिका परिषद ठेकेदार को बचाने की कोशिश कर रही है ऐसा प्रतीत होता है कि इस निर्माण कार्य में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है अगर इसकी जांच कराई जाए तो निश्चित ही सच सामने आ जाएगा !

मनोज सोनी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोतमा

No comments:

Post a Comment