Wednesday, October 2, 2019

गाँधी जयंती पर निकाली गई गाँधी संकल्प यात्रा



कोतमा/आमीन वारसी- देश के प्रधान मंत्री के आह्वान एवं नेतृत्व पर पूरे देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में गाँधी संकल्प यात्रा आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश  संगठन महामंत्री सुहास भगत प्रदेश महामंत्री व गाँधी संकल्प यात्रा के प्रदेश प्रभारी सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पान्डे के निर्देश अनुसार 2 अक्टूबर पूज्य राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गाँधी संकल्प यात्रा निकाली जाना था जिस पर अनूपपुर भाजपा द्वारा कोतमा ह्रदय स्थल गाँधी चौक से गाँधी संकल्प यात्रा का आयोजन शुरू किया गया यह यात्रा का समापन 31अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती के दिन किया जाना है गाँधी संकल्प यात्रा अनूपपुर ज़िले के 14 मंडल से होकर गुजरेगी यह यात्रा का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान पॉलीथिन मुक्त भारत जल सरंक्षण वृक्षारोपण करने हेतू  आमजन को प्रेरित कर संकल्प दिलाना यह भी गाँधी जी का सपना था गाँधी संकल्प यात्रा आयोजन में भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी धर्मेद्र वर्मा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल लव कुश शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान गर्ग विजय पान्डे नितिन सिरौठिया भाजपा नेता अभिषेक सराफ पिंकू, कैलाश जैन जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह  अखिलेश द्विवेदी रवि तिवारी  दीपक यादव रज्जन शुक्ला जितेन्द्र भट्ट शैलेन्द्र ताम्रकार रज्जू सोनी नसीरुद्दीन चंदू ओमप्रकाश सिंह भारतीय जनता पार्टी के समस्त पार्षदगण पद अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सभी ने नगर भ्रमण करते हुए आम जनों को स्वच्छ भारत पॉलीथिन मुक्त भारत जल सरंक्षण वृक्षारोपण करने हेतू प्रेरित किया साथ ही गाँधी जयंती के अवसर पर टैक्सी स्टेड में भाजपा नेता नसीरुद्दीन चंदू द्वारा फल वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment