कोतमा/आमीन वारसी- 10 मार्च रविवार को दोपहर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वनि यंत्रों प्रयोग रोकने सहित विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए है और 10 मार्च रविवार को ही दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया वैसे तो बीते वर्ष 2018 में कोतमा थाना अंतर्गत लगातार कई छोटी बड़ी चोरिया हुई है जिनका खुलासा होना अभी बाकी था कि एक और बड़ी चोरी को अज्ञात चोरों ने अंजाम दे देने के साथ ही पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है।कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत निगवानी में बीच बाज़ार सराफा व्यापारी की अनुपम श्री ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया यह काफी बड़ी चोरी मानी जाएगी क्योकि चोरों ने हाथ साफ ही ऐसे दुकान में किया है सराफा व्यापारी द्वारा बताया गया कि लगभग 9 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए है साथ ही चोरी का सुबूत मिटाते हुए अनुपम श्री ज्वेलर्स दुकान में लगें सी सी टीवी कैमरा भी ले गए चोर अब पुलिस को अज्ञात चोरों को तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी ऐसे ही बीते वर्ष चोरों द्वारा दिन दहाडे घर के ताले तोड़े जा रहें थे। एक बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटना पर रोक थाम हुई है लगता है फिर चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है।जैसे ही चोरी की घटना की सूचना मिली मौके पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक फारेनशिक टीम सहित थाना प्रभारी आर के वैश्य पहोचकर जांच कराई गई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इनका कहना: चोरी की वारदात हुई है मौके पर एसपी साहब भी गए थे पता तलाश की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
आर के वैश्य
थाना प्रभारी कोतमा
इनका कहना: चोरी की वारदात हुई है मौके पर एसपी साहब भी गए थे पता तलाश की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
आर के वैश्य
थाना प्रभारी कोतमा

No comments:
Post a Comment