1. MP18AA4135
वाहन चालक ओमकार सिंह पिता बेलसिंह, डोंगरियाकला
2. CG10 D 3800 वाहन चालक प्रेम सिंह पिता फूल सिंह, बेलिआछोट 3. MP18 AA 6921वाहन चालक मदन केवट पिता संतोष केवट डोंगरिया छोट
उक्त पकड़े गए वाहन चालकों के पास बोल्डर के परिवहन में त्रुटिपूर्ण अभिवहन पास प्रस्तुत किया जा रहा था। सभी वाहनों को थाना बिजुरी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। सभी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य द्वारा किया गया। इसमें होमगार्ड मेजर ब्रजभान साहू, हरि सिंह तथा राधू सिंह का भी सहयोग रहा।
कोतमा पुलिस ने भी की कार्यवाही- एक ओर जहां खनिज निरीक्षक राहुल ने माफियाओ के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की तो दूसरी ओर कोतमा थाने के एएस आई अरविंद दुबे ने भी एक अवैध रेत लोड बिना नम्बर का टैक्टर पकड़कर थाने लाकर उक्त टैक्टर वाहन खड़ा कर संबंधित टैक्टर वाहन मालिक व चालक के खिलाफ कार्यवाही की सुबह से खनिज माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही होने से माफियाओ की नींद उड़ी हुई है।



No comments:
Post a Comment