Wednesday, February 27, 2019

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने मनोज


कोतमा/आमीन वारसी- विधायक कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक त्रिपाठी मनोज सराफ अंगा सहित युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषि तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर एक चर्चा का विषय था कि कांग्रेस कमेटी में कुछ बदलाव तो होगा किसी भी व्यक्ति से उसका पद छीन कर ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति नही की गई है विदित हो कि ब्लाक अध्यक्ष का पद रिक्त था इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नए अध्यक्ष बनाए गए है बता दे कि नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही पूर्व विधायक द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात पर कांग्रेस पार्टी दो टुकड़ों में बंट गया है  जिस कारण कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार पार्टी के विपरीत कार्य करते नजर आए एवं कुछ तो घर बैठ गए थे उस परिस्थिति में कोतमा बिजुरी राजनगर में कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही खुलकर सुनील सराफ के साथ चुनाव प्रचार में सहयोग किये थे।इस विषम परिस्थिति में चुनाव प्रचार में चुनाव संचालन की कमान संभालकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक एक कार्यकर्ता को एकजुट करके सुनील सराफ को 11429 मतो से जीत दिलाने में मनोज सोनी की अहम भूमिका रही है।

 पहले भी संभाली थी  प्रतिनिधि की कमान-  पूर्व में भी कोतमा विधायक प्रतिनिधि का दायित्व संभालते हुए एक एक कार्यकर्ताओं से मजबूत पकड़ रखते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी एक मजबूत विपक्ष पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है साथ ही  विधानसभा चुनाव में इन्ही कार्यकर्ताओं की एकजुटता और वरिष्ठ समर्पित कांग्रेस नेताओं के सहयोग से कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं के कार्य को देखते हुए कोतमा ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष मनोज सोनी को बनाया गया है साथ ही राजनगर एवं बिजुरी में भी बदलाव हुआ है आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एवं संगठन को और भी मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए है तीनों नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष द्वारा लोक सभा प्रभारी अनूपपुर जिला अध्यक्ष कोतमा विधायक का दोपहर  01 बजे कोतमा में, 03 बजे बिजुरी में, 05 बजे राजनगर में स्वागत किया गया एवं शाम 07 बजे बिजुरी में लोकसभा चुनाव संबंधी बैठक में लोकसभा प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष कोतमा  विधायक कि उपस्थिति में हुई।अनूपपुर जिला अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि  AICC द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रभारी पंकज यादव जी अनूपपुर जिले में कोतमा विधानसभा क्षेत्र 27 फरवरी अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 फरवरी एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 01 मार्च को सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।बैठक में सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

कोतमा विधायक का हुआ जोरदार स्वागत- सुनील सराफ के विधायक बनने के बाद पहली बार नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष गठन के बाद 27 फरवरी बुधवार  दोपहर 1:30 बजे ब्लाक अध्यक्ष मनोज सोनी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने लोक प्रिय विधायक सुनील सराफ का जोर दार स्वागत किया गया जगह-जगह पटाखे फोड़ मिठाईयाँ बाटी गई समस्त कांग्रेस में खुशी की लहर देखी गई

No comments:

Post a Comment