Tuesday, December 11, 2018

भाजपा मुक्त और कांग्रेस मय हुआ जिला



कोतमा/आमीन वारसी- आन बान शान से लहराया कांग्रेस का झंडा जिले की तीनों विधानसभा सीट में कांग्रेस की हुई शानदार जीत से  पूरा अनूपपुर जिला भाजपा मुक्त हो गया है चारों ओर कांग्रेस मय का माहौल है विधानसभा क्षेत्र 86- कोतमा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ़ को रिटर्निंग अधिकारी मिलिंद नाग़देवे ने विजयी घोषित किया।
सुनील सराफ़ को कुल 48249 मत प्राप्त हुए वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप जायसवाल जिन्हें 36820 मत प्राप्त हुए इस तरह सुनील सराफ ने दिलीप जायसवाल को 11429 वोट से शानदार पराजित किया इनके अतिरिक्त सीपीआई के संतोष कुमार केवट को 5044 मत, बीएसपी के सुधीर पांडेय को 2419 मत, सपाक्स के  किशोरीलाल चतुर्वेदी को 4392 मत, बीएससीपी के रामकिशोर सिंह राणा अधिवक्ता को 402 मत, जीजीपी के  रामखिलावन तिवारी को 5766 मत, आरएडी के आचार्य लक्ष्मण दास बालयोगी को 597 मत, एसएसपी के सतीश चंद्र द्विवेदी को 391 मत, एसएस की श्रीमती सावित्री गुप्ता को 447 मत, बीएमपी के प्रसाद को 337 मत एवं निर्दलीय प्रत्याशियों  अनिल गुप्ता को 491, अब्दुल अली ( पप्पू भाई) को 596 मत, अर्जुन सिंह राठोर को 497 मत, दिनेश कुमार सिंह को 617 मत, श्रीमती निर्मला प्रजापति को 1348 मत रामपाल साहू को 754 मत, शबनम मौसी को 317 मत तथा NOTA को 491 मत मिले। बिसाहूलाल ने किया कमाल- विधानसभा क्षेत्र 87-अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह 11561 मतों से भाजपा प्रत्याशी रामलाल रौतेल को पराजित कर पवेलियन भेज दिया कांग्रेस प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को रिटर्निंग अधिकारी अनूपपुर विधानसभा श्रीमती नदीमा शीरी ने विजयी घोषित किया।बिसाहूलाल सिंह को कुल 62770 मत प्राप्त हुए वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामलाल रौतेल को  51209 मत प्राप्त हुए इनके अतिरिक्त भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कमला प्रसाद बैगा को 1294 मत, आम आदमी पार्टी के गोविंद सिंह (एडवोकेट) को 1074 मत, ग़ोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वीरेंद्र सिंह मराबी को 1721 मत, सपाक्स पार्टी के  बिसाहूलाल रौतेल को 2274 मत, निर्दलीय प्रत्याशी अजीत सिंह मरावी को 517 मत, श्रीमती दीपा जे॰पी॰ सिंह को 484 मत  पुण्य प्रताप धुर्वे को 646 मत एवं संतराम कोल को 1036 मत प्राप्त हुए। ससुर दामाद के बीच रहा कड़ा मुकाबला- वही पुष्पराजगढ़ विधान सभा क्षेत्र 88 में गाँव के ससुर कांग्रेस प्रत्याशी फ़ुँदेलाल सिंह ने  21401 वोट से भाजपा प्रत्याशी गाँव के दामाद नरेन्द्र मरावी को धूल चटा दिया इस तरह फ़ुँदेलाल सिंह को रिटर्निंग अधिकारी पुष्पराजगढ़ बालागुरु ने विजयी घोषित किया। फ़ुँदेलाल सिंह मार्को को कुल 62352 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह मरावी  जिन्हें कुल 40951 मत प्राप्त हुए  इनके अतिरिक्त बीएसपी के नयन सिंह धुर्वे को 1713 मत, सीपीआईएम के विसम्भर सिंह मार्कों को 2656 मत, जीजीपी के अनिल सिंह धुर्वे को 19579 मत, पीपीआई के अनूप सिंह टेकाम को 768 मत, बीएससीपी के  अमित पड़वार को 3596 मत, आरजेआईपी के नर्बदा प्रसाद धुर्वे को 884 मत, आरएपी के  नारायण सिंह तिलगाम को 1011 मत, एएपी के श्री हूबलाल टंडिया को 1586 मत एवं निर्दलीय प्रत्याशियों प्रकाश सिंह धुर्वे को 1798 मत, सहदेव सिंह परस्ते को 1554 मत, सुदामा सिंह सिंग्राम को 5157 मत एवं NOTA को 4072 मत प्राप्त हुए।

No comments:

Post a Comment