रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त
कोतमा/आमीन वारसी- थाना प्रभारी आर के वैश्य इन दिनों अवैध उत्खनन कारोबार पर कुछ हद तक अंकुश लगा रखे हैं अवैध उत्खनन एवं परिवहन कारोबार चल रहा है मगर चोरी छिपे पिछले दिनों रेत माफियाओ द्वारा बिना किसी भय के पूरी रात रेता चोरी कर परिवहन कर रहे थे । लेकिन समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार कोतमा थाना प्रभारी आर के वैश्य को अवगत कराया जा रहा था तो थाना प्रभारी ने मामले को सज्ञान में लेते हुए अवैध उत्खनन माफियाओं पर कार्यवाही करना शुरू कर दिए जिससे कुछ हद तक रेत चोरी पर रोक लगी हुई है। पूर्व सें ही क्षेत्र के नदी नालों पहाड़ों पर माफियाओं की नजर लगी रही है जो क्षेत्र को खोखला कर रहे थें। 7 अक्टूबर रविवार को कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलपुर, उरतान, चोडार नाला के समीप अवैध रेत परिवहन करते थाने के एसआई संजय खाल्को द्वारा स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 ए ए 6259 की ट्राली में अवैध रेत परिवहन की जा रही थी जिसे रोककर परिवहन संबंधी कागजात पूछने पर चालक द्वारा मौके पर कोई कागजात नहीं दिखाया गया जिसे जप्त करते हुए चालक भुनेश्वर लोनी पिता दयाराम लोनी निवासी ग्राम सिलपुर द्वारा अवैध रेत परिवहन किया जा रहा था वाहन को जप्त करते हुए धारा 53(1) धारा 5 मध्य प्रदेश खनिज परिवहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ट्रैक्टर वाहन को थाने में जप्त किया गया। वहीं अवैध परिवहन करते अन्य ट्रैक्टर चालको में भी खलबली मची रही पुलिस द्वारा नदी नालों से अवैध उत्खनन कर परिवहन में लगे वाहनों को जप्त करने का सिलसिला जारी है अभी हाल ही के दिनों में पुलिस द्वारा अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जप्त किया गया था जिसको लेकर रेत माफियाओं द्वारा कार्यवाही मे लगे अधिकारियों को बदनाम करने के लिए झूठी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी पर पुलिस ने एक ना मानी और अवैध उत्खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
इनका कहना - अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर को रोककर जरूरी दस्तावेज मांगा गया जो चालक द्वारा गाड़ी से उतरकर फरार होने की कोशिश में था जिसे पकड़ते हुए मौके पर कोई कागजात ना मिलने पर अवैध खनिज परिवहन के तहत कार्रवाई की गई।
एसआई संजय खाल्को
थाना कोतमा

No comments:
Post a Comment