Monday, October 15, 2018

3 लाख का जुआ पकडाया, 5 वाहन एंव 9 मोबाईल जब्त


कोतमा के जुआ का भंडाफोड़

सरगना दिप्पू सहित 9 पकड़ाए

       कोतमा/आमीन वारसी -पिछले कई माह से जंगलो एंव घरो मे जुआ फड का संचालन करते हुये पुलिस के लिये चुनौती बने नगर के कुख्यात जुऑ माफिया  दिप्पू उर्फ दीपक सोनी 46 पिता विश्वनाथ सोनी निवासी दफाई टोला वार्ड 1 के जुऑ फड मे रविवार को आखिरकार एसपी तिलक सिंह एंव एडिशनल एसपी वैष्णव शर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी राकेश बैस ने टीम बनाकर जंगलो मे जुआ खिलवाते साथियो के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। पुलिस की रेड कार्यवाही से जुआरियो मे खलबली मच गई। लेकिन पुलिस की मजबूत किलाबंदी के कारण जुआरियो का सरगना दीपक सोनी उर्फ दिप्पू राम 46 वर्ष एंव उसके साथी जुआरियो को पकडते हुए हवालात की सैर कराई गई। पकडे गये जुआरियो मे कमलेश गुप्ता 35 वर्ष पिता रमेश गुप्ता वार्ड 5 बस्ती, नितिन कुमार 36, शमीम अख्तर 32 बनियाटोला, गुडडा सिंह 38 वर्ष निगवानी, अभिषेक श्रीवास्तव 23 वर्ष निगवानी, शिवम विश्वकर्मा 22 वर्ष विचारपुर, उदय शर्मा 47 रघु चौधरी 48 एवं केदार बरगाही 33 को पकडा गया। जुआ फंड से ताश के 52 पत्तो सहित नगदी 45300 रुपये, 9 नग मोबाईल कीमत 50 हजार एंव 5 नग दो पहिया वाहन कीमत 2 लाख कुल कीमती 2 लाखॅ 95 जब्त किये गया है। सभी जुआरियो के खिलाफ अपराध क्रमांक 381 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्व किया गया। 

 जंगल में सजा था फड़- दीपावली के पूर्व जंग लमे बडा जुआ फंड का संचालन हो रहा था जिसे दबोचने मे टीआई आरके बैस, एएसआई अरविन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक रावेन्द्र तिवारी, आरक्षक अजय शर्मा, शैलेन्द्र दुबे, रजनीश तिवारी, सपन सिंह, कृपाल सिंह एंव शिवकुमार मौर्य शामिल रहे।  कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि क्षेत्र मे सुबह से दिप्पू सोनी के द्वारा जुआरियो को एकत्र करके बडे पैमाने पर जुआ खिलवाने की सूचना कुछ दिनो से आ रही थी जिसके बाद 14 अक्टूबर को चपानी के जंगल मे बंधवा के पास बडा जुआ फड बैठने की सूचना के बाद एसपी के निर्देशन एंव एएसपी के मार्गदर्शन मे टीम बनाकर घेराबंदी की गई जुआ स्थल से जुआरियो को गिरफ्तार करते हुये थाना मे कार्यवाही की गई। कार्यवाही से जुआरियो मे हडकम्प मचा हुआ है। विदित रहे कि पूर्व मे 2 नवम्बर 2017 को भी दिप्पू सोनी को जुआ फड खिलाते पकडा गया था।

इन्होंने कहा- लगातार जंगलो एंव घरो मे दिप्पू सोनी के द्वारा जुआ खिलाने की सूचना के बाद कार्यवाही की गई। आंगे भी अभियान जारी रहेगा।
                                         राकेश बैस
                                      थाना प्रभारी कोतमा

No comments:

Post a Comment