आमीन वारसी -
कोतमा - नगर पालिका क्षेत्र अब अति पिछड़ा क्षेत्र बनता दिखाई पड़ रहा ! बीते कई महीनों से कोतमा नगर पालिका क्षेत्र का एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र रेलवे लाइन इस पार वार्ड नं 8 रेस्ट हाउस रोड मगरदहा टोला तेलियान मोहल्ला वार्ड नं 9 इस्लाम गंज कलमुडी़ वार्ड नं 10 विकास नगर पतेरा टोला कुदरी टोला वार्ड नं 11 गोविंदा गांव कदम टोला वार्ड नं 12 गोविंदा कालरी गणेश नगर वार्ड नं 13 लहसुई कैम्प वार्ड नं 14 एवं 15 लहसुई गांव की आमजन विद्युत उपभोक्ता बिजली की आंख मिचौली एवं विद्युत विभाग इंजीनियर सब इंजीनियर की नाकामी और मनमानी से अच्छे खासे परेशान नजर आ रहें है ! आमजन का कहना है कि महीनों से दिन में सैकड़ों बार बिजली आ रही जा रही जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा कर्मशियल उपभोक्ता पर भी रोजी-रोटी की मुसीबत आन पड़ी है ! हां ये बात अलग है कि कोतमा नगर में एक से बढ़कर एक मौजूद यशस्वी जन प्रिय लाडले नेता विकास पुरुष वगैरह वगैरह कहें जानें वालें जनप्रतिनिधि नेताओं को दिखाई नही पड़ रहा ! तो वही बिजली की आंख मिचौली से विकास पुरुषों के मुंह पर कालिख पोत रहा है ! जमीनी हकीकत यह है कि कोतमा नगर के एक बड़ी आबादी वालें क्षेत्र की आम जनता महीनों से पानी पी पी कर विद्युत विभाग सहित जनप्रतिनिधि नेताओं को गाली दे रही और कोश रही है ! मज़े की बात यह है कि जिन वार्डो को विद्युत विभाग ने अति पिछड़ा वार्ड घोषित कर रखा है उस वार्ड में दो पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कई वर्तमान एवं पूर्व भाजपा कांग्रेस पार्षद सहित कोतमा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक निवासरत है ! साथ ही सत्ता धारी पार्टी संगठन मोर्चा के कई वर्तमान अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष गली मोहल्ला अध्यक्ष फलाना प्रभारी ढेकाना प्रभारी मंडल कमंडल के पदों पर विराजमान है मगर मजाल है कोई भी आमजनता की आवाज बनकर विद्युत विभाग के विरुद्ध आवाज उठा सकें ! कोई बात नही आम जनता सब समझती है अभी आम जनता के मसीहा नेताओं को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नही क्योंकि अभी चुनावी पर्व नही आया है आगामी वर्ष 2027-28 में तमाम नेताओं को आम जनता की समस्या याद आएगी !
इनका कहना: ओवर लोड होने के कारण रेलवे लाइन उस पार विकास नगर का कनेक्शन अलग कर दिया गया है !
चंद्रा जी इंजीनियर एम पी ई बी कोतमा !
No comments:
Post a Comment